संदेश

लाला ने रोका देवी माँ का भंडारा-एक लघुकथा

चित्र
  मंदिर में साधु महाराज देवी माँ के 51 दिनों तक व्रत रखते हैं. एक लाला साधु महाराज के देवी माँ के व्रतों के लिए भंडारे का आयोजन करता है. एक वृद्ध लाला सफारी सूट वाले लाला से कहता है कि भंडारे वाले लाला ने तुम्हारी नाक काट दी.  यह सुनकर सफारी सूट वाला लाला भंडारे के आयोजन को रोक देता है. देवी माँ क्रोधित हो जाती हैं और सफारी सूट वाले लाला से कहती हैं कि "लाला तू सात जन्मों तक भी मेरे इस मन्दिर में प्रवेश नहीं कर पाएगा." द्वारा शालिनी कौशिक एडवोकेट कैराना (शामली) 

लाला जी की हद्द-एक लघुकथा

चित्र
  सफारी सूट वाले लाला जी के ट्रक ने रात में पड़ौसी की दीवार में टक्कर मारकर दीवार तोड़ दी। ट्रक टूटी हुई दीवार के सटकर ही खड़ा था। सफारी सूट वाले लाला जी थोड़ी देर से आये और अपने ट्रक की गलती मानने से इंकार कर दिया।  पडौसी की बेटियां द्वारा सफारी सूट वाले लाला जी से रात में ही ये कहने पर कि दीवार आपके ट्रक ने तोड़ी है। सफ़ारी सूट वाले लाला जी पडौसी की बेटियों को धमकाते हुए बोले -"हद्द में रहो"। द्वारा शालिनी कौशिक एडवोकेट कैराना (शामली) 

लाला जी की अनोखी सीख-एक लघुकथा

चित्र
  मंदिर के प्रबंधक की दो बेटियों ने सफारी सूट पहनने वाले लाला जी को पैसे चुराते देख पकड़ लिया तो लाला जी ने पहले उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की और उसमे सफल न होने पर उनमें से बड़ी बेटी को धमकाते हुए कहने लगे  *अपनी स्थिति देखनी चाहिए.   *तुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता.  *तू स्वतंत्र है. द्वारा शालिनी कौशिक एडवोकेट कैराना (शामली) 

लाला जी की समझौता एक्सप्रेस-एक लघु कथा

चित्र
  नेवी ब्लू सफारी सूट वाले लाला जी एक मामले में पायजामा कुर्ता पहनने वाले लाला जी का समझौता कराने चले, रास्ते में सूट वाले लाला जी पायजामा कुर्ते वाले लाला जी से थोड़ी दूर जाकर उनके विपक्षी को फोन कर बोले - "बेटे! मैं उसके साथ आ जरूर रहा हूं, पर तुम करना वही जो तुम्हें करना है।” द्वारा शालिनी कौशिक एडवोकेट कैराना (शामली) 

अवसरवादी-एक लघु कथा

चित्र
  "वकील झूठ बोलते हैं" कहने वाले लाला जी को जब एक सिविल केस में कोर्ट में जाना पड़ा तो अपने वकील की दलीलों पर अपने वकील से हाथ मिलाते हुए बोले "NICE" द्वारा  शालिनी कौशिक  एडवोकेट कैराना (शामली) 

ये है नेपाली परिवार के बचने का असली कारण

चित्र
  नेपाल में आए भीषण जलीय प्रलय और फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) के दौरान बिदुर (Bidur) या त्रिशूली/भोटेकोशी नदी घाटी क्षेत्र का एक हल्के हरे (Mint-green) रंग का दो मंजिला कंक्रीट का मकान इंटरनेट पर 'चमत्कारी घर' के रूप में वायरल हुआ है। ⚫ मुख्य विवरण   घटना:  26 अगस्त 2026 को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने (Glacial Avalanche) के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों में भयंकर सैलाब आया था। ⚫ तबाही का मंज़र:  इस पानी के तेज़ बहाव और मलबे ने आसपास की कई इमारतों, पुलों और वाहनों को ताश के पत्तों की तरह बहा दिया था। ⚫ चमत्कार :  इन सबके बीच हरे रंग का यह मजबूत पक्का मकान अपनी जगह पर पूरी तरह सुरक्षित खड़ा रहा। घर की बालकनी और छत पर फंसे परिवार के सदस्यों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिन्हें बाद में सुरक्षित बचा लिया गया। ⚫ बचने का कारण:  विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इमारत का मजबूत आरसीसी (RCC) ढांचा, गहरी और ठोस नींव (Foundation) तथा सही दिशा में बना होना इसके टिके रहने का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि किसी आधिकारिक इंजीनियर...

मिठास ही खत्म हो गई

  चींटी बोली आंसू बहाकर  चीनी महँगी हो गई  मतलब  जिंदगी से  मिठास ही  खत्म  हो गई  .........  शालिनी कौशिक  एडवोकेट