ब्लैक आउट के दौरान हिम्मत और धैर्य से काम लें - डी एम शामली
भारत पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व्यवस्था को सम्भालने के लिए सक्रिय हो गया है. हमले के दौरान ब्लैक आउट की सम्भावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता ऐसे में शामली जिले के जिलाधिकारी अरविन्द चौहान द्वारा लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। जिलाधिकारी शामली अरविंद चौहान के अनुसार, हमले के दौरान गम्भीर स्थिति में सायरन बजने पर अपनी घबराहट पर काबू रखते हुए शांतिपूर्वक अपने सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। आम जनजीवन की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। मॉकड्रिल को गंभीरता से लें, ताकि आपातकाल की स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके। बच्चों एवं पूरे परिवार को जागरूक करें। संदिग्ध और अनजाने लोगों के बारे में सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं. ➡️ हमले के वक्त ध्यान रखने योग्य बातें - शामली जिला प्रशासन के अनुसार- 🌒 हमले के दौरान तुरंत बंद स्थान, भूमिग...