भाजपा में भी हैं राहुल गांधी मौजूद
ललित मुद्दे पर बोले भाजपा सांसद, भगोड़े की मदद करना है गलत पूर्व गृह सचिव एवं मौजूदा भाजपा सांसद आर के सिंह ललित मोदी मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बचाने के भाजपा के प्रयासों पर पानी फेरते दिख रहे हैं। अपने हालिया बयान में उन्होंने कहा है कि एक भगोड़े की मदद करना गलत है। आर के सिंह ने सरकार से अपील की है कि सरकार ललित मोदी को वापस भारत लाने के लिए हर संभव कदम उठाए ताकि वो कानून का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी भगोड़े की मदद करता है तो वो गलत है। अगर कोई भगोड़े से मिलता है तो ये बिल्कुल ही गलत है। जिसने भी मदद की है वो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि ललित मोदी नोटिस और कई समनों का सामना कर रहे हैं और एसे भगोड़े की मदद करना या उससे कोई मीटिंग करना गलत है। [अमर उजाला से साभार ] अपनी ही सरकार के कदम पर इस प्रकार ऊँगली उठाकर पूर्व गृह सचिव व् मौजूदा भाजपा सांसद आर के सिंह ने ये तो ज़ाहिर कर ही दिया है कि भाजपा भी केवल चापलूसों की पार्टी नहीं है बल्कि भाजपा में भी ऐसे बुद्धिजीवी व् साहसी कार्यकर्ता मौजूद हैं जो कॉंग्रेस के राहुल ...