बन्दर कर रहे नुकसान-जवाबदेही किसकी?
✒️ सरकार -पेड़ लगाओ देश बचाओ ✒️ पुलिस - सीसीटीवी लगाओ सुरक्षा बढ़ाओ ✒️ वन विभाग -वन क्षेत्र से बाहर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं. ✒️ नगरपालिका -बंदर पकड़ना हमें नहीं आता. ✒️ बंदर -हमारे घर छीन लिए गए. ✒️ जनता क्या करे, जब बंदर सब उजाड़ दें. 🌑 रोज घर की दीवारें ठीक करने के लिए राज मिस्त्री बुलाओ. 🌑 रोज बिजली के तार जुड़वाने को बिजली वाले को बुलाओ. 🌑 रोज सीसीटीवी के तार बदलवाओ. 🌑 घर की बड़ी छत खाली होते हुए भी गीले कपड़े नीचे कमरे में फैलाओ, जहाँ गीले कपड़ों का सूखना नामुमकिन है आजकल. 🌑 छत पर सुखाओ तो बंदरों से फड़वाओ. 🌑 या फिर बंदरों से खुद को कटवाकर रेबीज के इंजेक्शन लगवाओ. 🌑 या फिर कैराना की सुषमा चौहान की तरह अपनी जान गँवाओं. 🌑 और भी बहुत कुछ.......के लिए इतना पैसा कहाँ से लाओ? सवाल- शालिनी कौशिक एडवोकेट, कैराना (शामली)