माननीय जस्टिस भंवर सिंह जी ने निभाई स्व. बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी से सच्ची मित्रता


 माननीय जस्टिस भंवर सिंह जी बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी से मेरठ कॉलेज मेरठ में एक साल जूनियर थे और कौशल प्रसाद एडवोकेट जी से उनके आधिकारिक सम्बन्ध ही थे, परिवार से उनका कोई जुड़ाव नहीं था. बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की मृत्यु उपरांत उन पर लिखी जाने वालीं पुस्तक के लिए जस्टिस भंवर सिंह जी का मोबाइल नंबर उनकी बेटियों द्वारा वेबसाइट से प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया गया और जब उन्हें पुस्तक के बारे में बताते हुए शुभकामना संदेश हेतु अनुरोध किया गया तो माननीय जस्टिस महोदय द्वारा बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी के साथ स्मृति ताजा करने के लिए कुछ जानकारी मांगी गई, तब उनकी बेटियों द्वारा उन्हें निम्न पत्र प्रेषित किये गये, पहले वह जो बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी द्वारा उन्हें भेजा गया था -





इसके बाद माननीय जस्टिस महोदय द्वारा दिए गए जवाब का पत्र उन्हें भेजा 






जिसके बाद माननीय जस्टिस भंवर सिंह जी द्वारा बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की पुत्रियों को धन्यवाद देते हुए शुभकामना संदेश हेतु समय मांगते हुए आशीर्वाद दिया गया - 



और उसके बाद माननीय जस्टिस महोदय द्वारा अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया जो पुस्तक मे प्रकाशित है और पोस्ट के प्रथम फोटो मे भी दिया गया है, यही नहीं पुस्तक प्रेषित किये जाने पर माननीय जस्टिस महोदय द्वारा पुस्तक की प्रशंसा भी निम्न शब्दों में की गई -


 

हम हृदय से आभार व्यक्त करती हैं माननीय जस्टिस भंवर सिंह जी का हमारे पुस्तक लेखन कार्य में सुन्दर शुभकामना संदेश हेतु, धन्यवाद सर 🙏🙏

द्वारा 

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट 

कैराना (शामली) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

''ऐसी पढ़ी लिखी से तो लड़कियां अनपढ़ ही अच्छी .''

वो जैसे भंवर में फंसा कर गए.

शिक्षक दिवस की बधाइयाँ