”ये भी मुमकिन है वक़्त ले करवट …..”
''बस तबाही के ही आसार नज़र आते हैं , लोग जालिम के ही तरफदार नज़र आते हैं , ज़ुल्म भी हम पे ही होता है ज़माने में सदा और फिर हम ही गुनाहगार नज़र आते हैं .'' डॉ. तनवीर गौहर की ये पंक्तियाँ आज अगर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की गयी नोटबंदी से उपजे हालात पर गौर करें तो गुनाहगारों की भीड़ में निर्दोष आम जनता पर ही खरी उतरती हुई पाते हैं .कालाधन ख़त्म करने के मुद्दे को जोर-शोर से उठा सत्ता में आये मोदी जी ने ८ नवम्बर की रात से ५००-१००० के नोट बंद कर दिए और स्वयं के इस कदम को दुस्साहसिक कदम की श्रेणी में लिखा दिया और अपने समर्थकों को अपनी तारीफ के लिए कुछ और शब्दों का जाल दे दिया लेकिन अपने इस कदम से जिस आम जनता का उन्होंने जीना-मरना-खाना-पीना मुहाल कर दिया उसके लिए सिवाय ५० दिन मांग आंसू बहाने के स्थान पर सहयोग का ,सांत्वना का कोई कदम नहीं उठाया और वह बेचारी आम जनता जो भले ही कोई सरकार आ जाये दुखों का बोझ कंधें पर उठाकर फिरने के सिवाय कुछ नहीं कर सकती, अब भी वही कर रही है. लगभग महीना भर बीतने के बावजूद बैंकों की कतार में खड़ी है और रोज़ी रोटी को तरसती ये जनता ,भूखी ...