सीता चौक कांधला पर स्थित आवास श्री कौशल प्रसाद एडवोकेट के गेट के आगे यह ट्रक ठीक दोपहर 2 बजे आकर रुकता है, लगता है कि 10 या बीस मिनट मे चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता. घर पर रोज आने वाली भोली गाय 5.30 बजे आती है ट्रक के आगे पीछे घूमती है किन्तु कोई रास्ता उसे नहीं मिलता, हमे तो पता ही था कि नहीं मिलेगा. बेचारी भोली अन्दर आना चाहती थी मग़र बेबस थी वो भी और हम भी.पर किसी तरह हमने उसे ट्रक के आगे तसला सरकाकर चोकर खाने के लिए दिया और येन केन प्रकारेण पानी की बाल्टी रखकर पीने के पानी का इंतजाम किया. भोली गाय इस तरह खाना खाने इस बीच दो बार आई और एक बार तो बेचारी का सींग भी ट्रक में फंस गया था. ये मोबाइल नंबर इस BOLERO MaXX PIK-UP ट्रक पर लिखा है और 4-52 पीएम से 6-15 तक बार बार मिलाए जाने के बावजूद भी ये नंबर स्विच ऑफ ही आता रहा. UP19AT6208 इस ट्रक का नंबर था. 6.22 pm पर ट्रक के मालिक लौटते हैं, उनसे हम पूछते हैं कि आपके ट्रक को जगह चाहिए, पर हमारे घर का क्या होगा, जिसका ये गेट है तो ट्रक मालिक कहते हैं कि ताला लगा हुआ था, हमने पूछा कि आपका नाम क्या है - उसने कहा...