सबसे ऊपर माँ का ही स्थान है मोदी जी /कृष्ण -राधाकृष्ण दोनों के जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनायें
'टीचर' मोदी बोले, मां जन्म देती है, गुरु जीवन देता है शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मानेकशा ऑडीटोरियम में अलग-अलग स्कूलों के करीब 800 छात्रों और 60 अध्यापकों को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि जीवन में मां और गुरु दोनों का बराबर महत्व है। उन्होंने कहा कि मां एक शिशु को जन्म देती है जबकि शिक्षक उस बालक को जीवन देता है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, वो हमेशा खुद पढ़ा हुआ ज्ञान दूसरों को देने में लगा रहता है। मोदी ने कहा कि कल कृष्ण के साथ ही राधाकृष्ण का जन्मदिन है। विधार्थी और शिक्षक की जोड़ी जीवन जीने की कला सिखाती है। [अमर उजाला से साभार ] तो इस मुद्दे पर भारतवर्ष में बहुत से होंगे जो मोदी जी से अलग खड़े हों क्योंकि सब जानते हैं कि माँ न केवल जन्म देती है बल्कि वह ही शिशु की प्रथम शिक्षिका होती है और उसी के कारण परिवार बच्चे की प्रथम पाठशाला .किन्तु दूसरे स्थान पर हमारे शिक्षकों का वही महत्व है जो मोदी जी भी अभिव्यक्त कर गए है - अर्पण कर ते स्व-जीवन शिक्षा की अलख जगाने में , रत रहते प्रतिपल-प्रतिदिन...