प्रियंका चोपड़ा और प्रधानमंत्री मोदी जी
भारतीय संस्कृति ,जिसका हम इस विश्व में बहुत बढ़-चढ़ कर गुणगान करते हैं अब लगता है उसकी तरफ से मुंह फेरने का वक़्त नज़दीक आ गया है .कहने को यहाँ मेरी सोच को पुरातनवादी कहा जायेगा ,पिछड़ी हुई कहा जायेगा ,बहनजी सोच कहा जायेगा किन्तु क्या यही आप सब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून की पत्नी सामंथा के लिए भी कहेंगे जिन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारतीय होने के सम्मान में भारतीय परिधान साड़ी को अपनाया और नरेंद्र मोदी जी के सामने उपस्थित हुई जिसकी नाममात्र की भी अक्ल भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा में नहीं दिखाई दी. जहाँ तक भारतीय संस्कृति की बात है उसमे अपने बड़ों के सामने ऐसी बचकानी हरकतों से बचा जाता है जिन्हें हम अपने हमउम्र साथियों के साथ करते रहते हैं लेकिन यहाँ तो स्थिति उलटी ही दिखाई दी ,प्रियंका ने न केवल विदेशी परिधान पहने बल्कि खुली टांगों में अपने पैरों को एक दूसरे के ऊपर रख प्रधानमंत्री के ठीक सामने बैठ गयी जो कि पूरी तरह से भारतीय संस्कृति के विपरीत हरकत थी . देखने में आ रहा है कि आने वाली...