फ़तेह खां का मक़बरा -हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल शामली जिला
ऐतिहासिक दृष्टिकोण से शामली जिले का इतिहास काफी उल्लेखनीय है एक ओर जहाँ शामली में कैराना ''कर्ण नगरी ''के नाम से विख्यात है वहीँ कांधला''कर्ण दल'' का अपभ्रंश है.हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए शामली जिला इतिहास के पन्नो में अपनी एक अलग पहचान रखता है.देखने वाले इसे पुरानी दिल्ली की संज्ञा देते हैं वहीँ धार्मिक रूप से भी इसका अपना एक विशेष स्थान है. शामली कस्बे के बाबरी थाना क्षेत्र के गाँव बंतिखेरा में हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक ''शेरशाह सूरी के सिपहसालार फ़तेह खां का मकबरा है.'' बंतिखेरा एक ऐसा गाँव जो बन काटकर बसाया गया और इसलिए बंतिखेरा नाम से प्रसिद्द हुआ.करीब ३०० साल पुराने इस गाँ...