मेरा इ-मेल हैक हो गया.
आज दिन से मेरे मेल नहीं खुल रहे थे और मैं सोच रही थी कि शायद गूगल में ही कुछ परेशानी आ गयी होगी किन्तु अभी रात्रि ९:५१ पर मेरा फोन बजा और जब मैंने फोन उठाया तो वह फोन मुझे ओपन बुक ऑनलाइन के संस्थापक श्री गणेश जी बागी का था और वे बता रहे थे कि उनके मेल में मेरे मेल से कोई १५०० यूरो का कोई मेल आया है बाद में वे भी ये ही मान गए कि मेरा इ-मेल हैक हो गया.और उन्हें जो मेल मिला है वह ऊपर देखें .आप सभी में से यदि किसी को भी मेरे मेल से ऐसा मेल मिले तो कृपया इग्नोर करें और यदि हो सके तो मुझे ये बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए. शालिनी कौशिक