संदेश

Seeta chauk kandhla (shamli ) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीता चौक, कांधला परेशानी में

चित्र
  आज देश में बढ़ते जा रहे वाहनों की संख्या ने आम आदमी की जिंदगी में अनगिनत समस्याओं में इज़ाफ़ा कर दिया है. स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. आज लोगों के पास वाहन खरीदने के लिए बहुत पैसा आ चुका है और उस पैसे से धड़ल्ले से वाहनों की विशेष रूप से कारों की खरीदारी की जा रही है किन्तु समस्या यह नहीं है कि लोग कारें खरीद रहे हैँ, समस्या यह है कि उनके पास कारों के ख़डी करने के लिए गैराज नहीं है, व्यक्तिगत उपयोग के बाद ये वाहन स्वामी अपनी गाड़ियां दूसरों के घरों के आगे कई कई दिनों तक ख़डी करके चले जाते हैँ जिसके कारण गृह स्वामी के लिए अपने घर के आगे की खुली सडक पर आना जाना या सब्जी आदि सामान का खरीदना भी दूभर होता जा रहा है.        सीता चौक कांधला पर स्थित आवास श्री कौशल प्रसाद एडवोकेट के आगे 24 घंटे वाहनों की बढ़ती जा रही संख्या ने मुख्य द्वार का खोलना, खिड़की का खोलना सब मुश्किल कर दिया है. सीता चौक के आगे का रास्ता मेन बाजार की ओर जाता है और बाजार में दुकान करने वाले व्यापारी, बाजार से सामान खरीदने वाले यहाँ अपनी गाड़ियां ख़डी कर कई कई घंटो तक लापता हो जाते हैँ जिनके कारण या त...