मुज़फ्फ्फरनगर में नहीं लड़कियों के मानवाधिकार
अभी ९ सितम्बर को मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी ने जिले में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन कदम उठाने के बारे में कहा था जिसे अमरउजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था - शहर के चौराहों पर रखा जाएगा मंजनू पिंजरा[अमर उजाला से साभार ] मुजफ्फरनगर। डीएम ने कहा जिले में छेड़छाड़ की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के सभी चौराहों पर मंजनू पिंजरा रखा जाएगा। पकड़े मंजनू को इसे में बंद किया जाएगा। यदि कोई छेड़खानी करता है तो उसकी 1090 पर शिकायत करें। डीएम और एसएसपी की टीम ने मंगलवार जैन डिग्री कॉलेज के आसपास अभियान चलाकर आठ मंजनुओं को पकड़ा। बाद में उनके अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी के बाद छोड़ दिया। डीएम ने बताया शहर के सभी चौराहों पर मजनूं पिंजरा रखा जाएगा। जो भी मंजनू पकड़ा जाएगा उसे इसी पिंजरे में रखा जाएगा। एसएसपी केबी सिंह ने बताया मंजनुओं को पकड़ने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की गोपनीय टीम बनाकर मंजनुुओं पर नजर रखेगी। महिला थाना इंचार्ज, शहर के तीनों थानाध्यक्षों को मंजनुओं के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा गया है।] और इस...