संदेश

bhajpa लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्यूँ खो रहे हैं मोदी अपना हौसला ?

चित्र
भाजपा आजकल सर्वाधिक डिमांड में है .जिसे देखो सिर के बल इसमें प्रवेश पाने को भागा जा रहा है और यह प्रवेश यदि कोई यह कहे कि वह देशसेवा के लिए करने जा रहा है तो व्यर्थ भुलावे में डालने की कोशिश कही जायेगी क्योंकि देशसेवा जैसी भावना आजकल के इन राजनेताओं में होना असम्भव नहीं तो कठिन अवश्य है ये सब तो मात्र इसलिए हो रहा है क्योंकि जिस दल से कथित देशभक्त ,स्वाभिमानी ताल्लुक रखते हैं अब उस दल को एक डूबते हुए जहाज के रूप में आंक रहे हैं और इसलिए तेजी से भागते हुए उस जहाज में चढ़ने में लगे हैं जिसकी तली में नरेंद्र मोदी जी पहले ही छेद कर चुके हैं और मीडिया का एक बड़ा तबका उनकी लहर बताकर इन सभी को भरमाने में लगा है और ये भागमभाग तभी तक जारी है जब तक टिकट वितरण जारी है उसके बाद किसी के न स्वाभिमान को ठेस लगेगी और न ही किसी को देशभक्ति की सुध रहेगी और ये सब उन नरेंद्र मोदी की लहर के लिए किया जा रहा है जिनके लिए भाजपा स्वयं एक सुरक्षित सीट ढूंढने में अपने पुराने कर्मशील मुरली मनोहर जोशी को ठेस पहुँचाने में लगी है .कहने को नरेंद्र मोदी की लहर है और उनके दमपर न केवल भाजपा उछल रही है वरन बहुत से अन्य...

भाजपा के दांत खाने के और दिखाने के और

चित्र
Ex-Army chief General VK Singh joins BJP [ Last Updated: Saturday, March 01, 2014, 14:04 फूलों के हार ,तालियों पे तालियां बहुत शोभा बढ़ा रहे थे भाजपा मुख्यालय की ,चेहरे की चमक देखने लायक थी आज भाजपाइयों की जैसे डूबते को तिनके का सहारा मिल गया हो किन्तु जैसे ही वजह पता चली तो भाजपा की बेचारगी पर अफ़सोस के सिवा और कोई भाव मन में नहीं आ पाया .पहले ही हज़ारों छेद वाली मोदी नाव पर सवार ये पार्टी अपनी नाव को किनारे पर तेज़ी से पहुँचाने की जुगत में अपनी नाव में एक और छेद कर बैठी .       भारतीय थल सेनाध्यक्ष एक आम भारतीय के दिलों-दिमाग में एक ऐसी छवि रखते हैं जिसके समक्ष सभी के शीश श्रद्धा से झुक जाते हैं .आज तक के सभी थल सेनाध्यक्ष हमारे मन में इसी छवि को संजोते रहे हैं किन्तु एक थल सेनाध्यक्ष ऐसे हैं जिन्होंने इस छवि को चकनाचूर कर डाला और जिन्हें हमारे संविधान के संरक्षक उच्चतम न्यायालय द्वारा जबर्दस्ती सेवानिवृत किया गया है और ऐसा नहीं है कि ऐसा कर हमारे उच्चतम न्यायालय ने उनके साथ कोई अन्याय किया है बल्कि ऐसा कर उच्चतम न्यायालय ने सेना की पवित्रता ,मह...

क्यूँ न अब लॉटरी सिस्टम लागू किया जाये ?

चित्र
सत्ता का सेमीफाइनल भाजपा के पक्ष में गया किन्तु इस सेमीफाइनल के परिणाम ने भाजपा की मुश्किलों में इज़ाफ़ा कर दिया है जहाँ इसमें जीतकर शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह ने मोदी की तरह अपने राज्य में सत्ता में रहने की हैट्रिक लगा ली है वहीँ भाजपा को प्रधानमंत्री पद के लिए किये गए निर्णय पर एक बार फिर विवश कर दिया है आखिर अब भाजपा को इस पर विचार क्यूँ नहीं करना चाहिए क्योंकि इसी एक काबिलियत के आधार पर तो मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था अब दो और उस सूची में शामिल हो गए हैं क्यूँ न अब लॉटरी सिस्टम लागू किया जाये ? शालिनी कौशिक [कौशल]