संदेश

बेटे-बेटी में फर्क नहीं /कोई माँ को बोझ समझकर /my poem लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माँ को बोझ समझकर

चित्र
वह मर गयी जलकर अकेली थी बीमार थी बुढ़ापे की ओर बढ़ रही साठ वर्षीया लाचार थी और खास बात ये वो बेटों की माँ थी बेटे जिनके व्यस्त जीवन में माँ की जगह ना थी पर वह ज़िंदा है लाचार है बूढी है पति की दौलत से बेटी का घर बनाया और बेटी ने माँ को वृद्धाश्रम भिजवाया आज जलकर मरती माँ वृद्धाश्रम में बैठी माँ देख समझ में यही आया बेटे-बेटी में नहीं कोई अंतर दोनों ने ही अलग किया है माँ को बोझ समझकर ! ..... शालिनी कौशिक [कौशल  ]