और कितनी शहादत चाहिए नेहरू गाँधी परिवार से
राहुल गांधी अपने व्यक्तित्व व परिवारिक लोकप्रियता के कारण जनता के दिलों में अपना एक अलग मुकाम रखते हैं और जनता के दिलों में राहुल गांधी के व उनके परिवार के प्रति यह प्यार विपक्षी भाजपा को इस कदर खटकता है कि वे कुछ भी करें तो भी और कुछ न करें तो भी उसे मुद्दा बनाकर देश की भोली-भाली जनता के मन में उनके लिए जहर घोलने की कोशिशें की जाती हैं और भारतीय जनता पार्टी में तो कुछ नेताओं को, कार्यकर्ताओं को यह ही जिम्मेदारी दी गई है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर नज़र रखो और समय समय पर इन्हें लेकर जो कुछ भी कह सकते हो, कहो, क्योंकि ये पार्टी जानती है कि अगर निरंतर किसी जगह पर चोट की जाए तो वह चोट निशान अवश्य छोड़ती है और आज इसी निरंतर प्रहार का असर ही है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में कायम है और देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाला यह परिवार अंध भक्तों के द्वारा कभी चोर तो कभी भ्रष्टाचारी कहा जा रहा है किन्तु ऐसा तभी है जब इस पार्टी द्वारा अपने अंध भक्तों की आंखों पर पूरी तरह से झूठ का पर्दा डाल दिया गया है और सच देखने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं साथ ही एक ऐसी हिप्नोटिज्म...