संदेश

Budhana D. A. V (PG) college Ujjwal rana लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उज्ज्वल राणा अमर रहे

चित्र
आज निर्मम, असभ्य, अहंकारी प्रदीप कुमार के कारण मासूम उज्ज्वल राणा की तेरहवीं हो रही है, क्या कर रहा था बेचारा, परीक्षा देना चाहता था, फीस जमा करने के लिए समय मांग रहा था.बेचारे को मालूम नहीं था कि हर ओर ऐसे ही दुष्ट बैठे हुए हैँ किस किस के कारण बलि दी जाएगी, दुष्ट का मुकाबला कीजिये किन्तु जीना जरूरी है अपनों के लिए, अपनों की जिंदगी में खुशियों के लिए, इसलिए भी कि ऐसे दुष्ट अन्य मासूमों की बलि न चढ़ा सकें.आप अगर आज इन दुष्टों के कारण मौत को गले लगाते हो, तो आप अंतिम नहीं हो, ये दुष्ट कल को अपना नया शिकार कोई दूसरा मासूम ढूंढ़ लेंगे, इसलिए लड़ो मगर पलायन मत करो जिंदगी से. उज्ज्वल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि,उज्ज्वल राणा अमर रहें 💐🙏💐 द्वारा  शालिनी कौशिक  एडवोकेट  कैराना (शामली )

प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करो.

चित्र
एक तरफ  8 और 9 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा लीगल सर्विसेज डे मनाया जाता है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करते हैँ और कहते हैँ कि  ' तकनीक बदल सकती है व्यवस्था, अगर उसका फोकस जनता पर हो' चीफ़ जस्टिस बी.आर. गवई महात्मा गांधी के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहते हैं कि — “जब भी कोई निर्णय लेने में संदेह हो, तो सबसे गरीब और कमजोर व्यक्ति का चेहरा याद करें और सोचें कि आपका निर्णय उसके किसी काम आ पाएगा या नहीं।” उन्होंने कहा कि यही विचार कानूनी सहायता आंदोलन का सच्चा सार है।"     और दूसरी तरफ शिक्षा के संस्थान "डी ए वी (PG) कॉलेज, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में एक छात्र उज्ज्वल राणा कॉलेज में अपनी क्लास में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा रहा है, किस लिए, मात्र 7 हजार रूपये फीस के जमा न कर पाने के कारण, छात्र कह रहा था कि गन्ना भुगतान के लिए 1 हफ्ते का समय देते हुए कॉलेज प्रशासन उसका फॉर्म जमा कर ले ताकि उसकी परीक्षा न छूटे, लेकिन कॉलेज प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं होता, ऊपर से पूरे क्षेत्र में अभद्र व्यवहार के लिए प्रसिद्ध प्राचार्य ...