संदेश

मेहसाना पोलिस व् प्रधानमंत्री मोदी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेहसाना पोलिस व् प्रधानमंत्री मोदी प्रशंसा के हक़दार

चित्र
भारत वर्ष में सत्ता सभी ओर हावी है किन्तु कानून आज भी सत्ता से ऊपर है और ये दिखाई दिया है एक बार फिर जब मेहसाना पोलिस ने प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदा बेन द्वारा मांगी गयी जानकारी को इसलिए देने से मना कर दिया कि यह जानकारी स्थानीय अन्वेषण ब्यूरो से सम्बंधित है और यह सूचना के अधिकार अधिनियम में छूट प्राप्त है .    भारत में राजनीतिज्ञ अपनी बात ऊपर रखते है और बड़े से बड़ा अधिकारी भी उनके इस दबाव के सामने नतमस्तक हो जाता है क्योंकि उसकी नौकरी खतरे में पड़ जाती है इसलिए ऐसे में वह अधिकारी और वह राजनीतिज्ञ सम्मान के अधिकारी होते हैं जो अपनी नौकरी की चिंता नहीं करते और कानून के अनुसार ही कार्य करते हैं और वे राजनीतिज्ञ भी जो अपनी बात के काटने पर कानून के आगे अपने अहम को नहीं लाते और इसीलिए किरण बेदी और श्रीमती इंदिरा गांधी दोनों ही सम्मान की अधिकारी हुई थी जब किरण बेदी ने इंदिरा गांधी की गाड़ी के गलत पार्किंग पर उनकी गाड़ी का चालान किया था और इंदिरा गांधी ने भी उन्हें उनके सही काम के लिए शाबासी दी थी ऐसे ही अब मेहसाना पोलिस सम्मान की पात्र है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जिनकी ...