संदेश

bad politics /aalekh shalini kaushik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लो ! इन्हें भी मौका मिल गया.

चित्र
   राजनीति एक ऐसी बला है जो सेर को सवा सेर बना देती है ,चमकने पर अगर आये तो कांच को हीरा दिखा देती है ,ये कहना मात्र एक मजाक नहीं सच्चाई है .ये राजनीति की ही आदत है जो आदमी को वो भी दिखा देती है जिसे देखने का ख्याल तक उसके गुमान में नहीं होता और तो और वह अंधे के हाथ बगैर लाठी के ही बटेर लगवा देती है .राजनीति का ही दम होता है जो आकस्मिक प्रकोपन को सोची-समझी साजिश दिखाती है और राजनीति की ही हवा है जो बिना दियासलाई के चूल्हा जला देती है और अब यही राजनीति खेली जा रही है क़स्बा कांधला के गांव गढ़ीश्याम में हुई सोनी कश्यप के हत्याकांड में ,और जिसे खेलने वाले हैं कश्यप समाज के लोग ,क्योंकि छात्रा सोनी कश्यप समाज से ताल्लुक रखती थी और इस राजनीति को खेलने के लिए कांधला से इतनी दूर बैठे बरेली के आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप महोदय भी कश्यप समाज के होने के कारण गढ़ीश्याम पधारे और ऐसा नहीं है कि केवल कश्यप समाज के नेतागण इसमें जुटे हैं बल्कि सत्ताधारी दल को कोसने का मौका मिलने के कारण विपक्षी दलों के नेतागण भी इसमें पूरे जोश-ओ-खरोश से जुटे हैं .         ...