स्वच्छता अभियान :नेपाल गुरु
उत्तर प्रदेश में इस वक़्त ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार के '' स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण'' के अन्तर्गत '' खुले में शौच मुक्त ''अभियान को लेकर कार्य जोरों पर है .उत्तर प्रदेश पंचायत राज विभाग के सचिव अमित कुमार गुप्ता के अनुसार '' प्रदेश के तीस जिले दिसंबर तक खुले में शौच मुक्त हो जायेंगे .'' . साथ ही मंडल के पंचायत राज उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह ने बताया -'' कि प्रदेश में पहला शामली जिला है जो खुले में शौच मुक्त हो चुका है .जिले में ३२ हज़ार २०८ शौचालय बनाये गए हैं .'' अब अगर हम शामली जिले द्वारा इस मिशन के लिए की गयी मेहनत को दृष्टिगोचर करें तो हमें यहाँ के जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ,सी.डी.ओ. यशु रस्तोगी और यहाँ के अन्य कर्मचारियों की मेहनत को भी ध्यान में रखना होगा जिसके बारे में हमें कैराना के प्रभारी ए.डी.ओ.पंचायत श्री धर्म सिंह जी ने विस्तार से बताया .उनके अनुसार -'' जिलाधिकारी के आदेशों के तहत सभी कर्मचारीगण सुबह को चार बजे खेतों में पहुँच जाते थे और लोगों को खुले में शौच के कारण आने वाली समस्याओं के सम्...