विरोधाभासी निर्णय :ये न्याय नहीं
News Flash: गौतमबुद्ध नगर चुनाव समय पर होंगे: सुप्रीम कोर्ट गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा चुनाव आज तय समय पर ही हो रहे हैं और इस छोटे से निर्णय से न्यायालय ने इस देश में न्याय पर से विश्वास ही उठा दिया और रमेश चंद तोमर व् भारतीय जनता पार्टी जैसी बद इरादे रखने वाली शक्तियों के हौसलों को और भी बुलंद कर दिया . रमेश चंद तोमर का कॉंग्रेस की सदस्यता से ऐसे समय पर त्यागपत्र दिया जाना जब वे एक लोकसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी थे और कॉंग्रेस के पास अन्य प्रत्याशी की घोषणा के लिए समय भी नहीं था इस घटनाक्रम से साफ तौर पर साज़िश की बू आ रही है .रमेश चंद तोमर भाजपा के ही सदस्य थे और वापस भाजपा में ही चले गए आखिर क्यूँ उनकी श्रृद्धा कम हुई और फिर बढ़ गयी क्या इसे सामान्य तौर पर लिया जा सकता है ?शायद आज भाजपाई इसे सामान्य तौर पर या कहूं एक विजय के बतौर ग्रहण करेंगे किन्तु जब ये एक प्रचलन बन जायेगा तब सभी इसमें कोफ़्त महसूस करेंगे बिलकुल उसी तरह जैसे आज क्रिकेट में होती है जब तक क्रिकेट में फिक्सिंग का पता नहीं था मैच खुले दिल से देखे जाते थे हर पर दुःख और जीत पर ख़ुशी होती थी किन्तु अब कोई भाव नहीं रह ...