संदेश

मीडिया भैंस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मीडिया भैंस

चित्र
अभी कल ही की बात है सड़क पर एक भैंस बिगड़ गयी बस मच गया हड़कम्प और देखते देखते वह भैंस हमारे चबूतरे पर चढ़ आयी और हमारे होश फाख्ता ,आखिर भैंस से भिड़ना आसान थोड़े ही है और वह भी तब जब वह बिगड़ गयी हो वह तो थोड़ी ही देर में उसके सँभालने वाले आ गए और उसे किसी तरह काबू कर ले गए तब जाकर जान में जान आयी ,किन्तु क्या करें हमारी इस मीडिया का जो भैंस के समान बिगड़ तो गयी है और इधर उधर हंगामा करती फिर रही है किन्तु उसे काबू करने वाला कोई नहीं . कभी केजरीवाल को सिर चढ़ाती तो कभी औंधे मुंह गिराती है मीडिया ,कभी उनकी ताजपोशी के लिए पलकें बिछाती है मीडिया तो कभी उनकी पानी व् बिजली की योजना पर ऊँगली उठती है मीडिया ,कभी मोदी को भारत माँ का सच्चा सपूत बताती मीडिया तो कभी कोबरा पोस्ट के जरिये उन्हें निम्न आचरण की दहलीज पर पहुंचाती हमारी मीडिया ,चलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं क्योंकि ये मीडिया के ही उभारे हुए हैं इसलिए इनकी कमान को मीडिया अपने हाथ में जब जैसे चाहे ले सकता है ताज्जुब तो तब होता है जब मीडिया राहुल गांधी को भी इन्ही के ढर्रे पर धकेलने की चेष्टा करता है जबकि राहुल गांधी आज जो कुछ भी हैं उसके पीछे ...