संदेश

मीडिया और वी के सिंह /aalekh shalini kaushik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मीडिया और वी के सिंह

चित्र
विवरण : गाजियाबाद के सांसद और केंद्र में मंत्री जनरल वीके सिंह का पूरा नाम जनरल विजय कुमार सिंह है। उनका जन्‍म 10 मई 1951 को हरियाणा के भिवानी जिले के बपोरा गांव में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम कृष्‍णा कुमारी और जगत सिंह है। उनके पिता भी सेना में कर्नल थे। इतना ही नहीं उनके दादा जेसीओ थे। मतलब वह परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो सेना में गए। उन्‍होंने राजस्‍थान के पिलानी में स्थित बिड़ला पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी के भी छात्र रह चुके हैं। 1975 में उनकी शादी भारती सिंह से हुई थी।  सेना में सेवा वीके सिंह ने सेना में अपने करियर की शुरुआत 14 जून 1970 को बतौर सेकंड लेफ्टिनेंट राजपूत रेजीमेंट में की थी। वह 2010 से 2012 तक सेना में जनरल के पद पर रहे। वीके सिंह सेना में 42 वर्ष तक योगदान देने के बाद 31 मई 2012 को रिटायर हो गए। वह भारतीय सेना में 24वें थल-सेनाध्यक्ष थे। वीके सिंह सेना मुख्यालय में मिलेट्री ऑपरेशंस डायरेक्टोरेट के पद पर काम कर चुके हैं। इससे पहले जब भारतीय सेना को 2001 में संसद पर हमले के बाद ऑपरेशन पराक्रम के तहत सीमा पर तैनात किया...