सरकार केवल भारत सरकार
पश्चिमी यू.पी.की १० सीटों पर कल को मतदान होगा ,जैसा कि सभी और दिखाया जा रहा है कि मोदी लहर बह रही है जबकि विपक्ष लगातार उसे नकार रहा है किन्तु एक बात तो गौर करने लायक है कि हर दल की जुबां पर बस एकमात्र मोदी का ही नाम है चाहे विपक्षी दल हों या भाजपा स्वयं .विपक्षी मोदी नाम के शोर को दबाने के लिए और भाजपाई मोदी नाम के सहारे पार पाने के लिए .लेकिन एक बात तो साफ़ है वह ये है कि इस बार राजनीति का स्तर बहुत नीचे गिर गया है और इस सब के लिए कोई माने या न माने जिम्मेदारी मोदी पर ही है क्योंकि वे एकमात्र उम्मीदवार हैं जो किसी राष्ट्रीय पार्टी ने अधिकृत रूप से प्रधानमंत्री पद के प्रतिनिधि घोषित किये हैं और वे जिम्मेदार इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपने को प्रचारित करने के लिए सोनिया गांधी व् राहुल गांधी पर अपने घर की कीचड उछालने का कार्य किया .उन्होंने राजनीति में राष्ट्रीय क्षेत्र में आकर ऐसी भाषण शैली का इस्तेमाल किया जो कि आजतक यहाँ इस्तेमाल नहीं होती थी और ये सब उन्होंने तब किया जबकि वे स्वयं एक दागदार शख्सियत के मालिक हैं तो फिर ऐसे में उनपर इस तरह की छीटांकशी तो होनी ही थी और शायद वे चाहते...