संदेश

वेस्ट यूपी हाई कोर्ट बेंच /आलेख शालिनी कौशिक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब जनता मांगे हाईकोर्ट बेंच मेरठ

अब जनता भी मांगे वेस्ट यूपी में हाई कोर्ट बेंच        मुंबई हाईकोर्ट की एक खडपीठ कोल्हापुर में बनने का रास्‍ता साफ हो गया है. कोल्‍हापुर खंडपीठ के लिए महाराष्‍ट्र सरकार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही सरकार खंडपीठ के लिए 1120 करोड़ रुपये भी प्रदान करेगी. जिसे खंडपीठ की इमारत निर्माण और विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं पर खर्च किया जाएगा. और यह समाचार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुँचते ही यहाँ के अधिवक्ताओं के तन बदन में आग सी लग गयी ,१९७९ से लगातार उत्तर प्रदेश सरकार से और केंद्र सरकार से अधिवक्ता हाई कोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं जिसे चाहे कोई भी सरकार आ जाये ,पूरी नहीं करती है ,कभी कुछ कहकर तो कभी कुछ कहकर अधिवक्ताओं को टरका दिया जाता है , आज यह आंदोलन अपने ४० वे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और नतीजा वही ढाक के तीन पात , ये हाल बनाया है आज के सत्ताधारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच का कि लगता है कोई हंसी मजाक की बात हो रही है जबकि -         पश्चिमी यू.पी.उत्तर प्रदेश का सबसे समृद्ध क्षेत्र है .चीनी उद्योग ,सूती वस्त्र उद्योग ,वन...