बॉलीवुड के एकमात्र खान शहंशाह-[शाहरुख़ खान ]-HAPPY BIRTHDAY TO SHAHRUKH KHAN
बॉलीवुड एक ऐसा संसार जहाँ सब कुछ मनमोहक नज़र आता है ,जहाँ रोज नए शहंशाह बनते हैं और रोज ख़त्म होते हैं .अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड के शहंशाह की उपाधि प्राप्त है किन्तु वे एकमात्र ही इस सिंहासन पर आसीन नहीं हैं इस सिंहासन को उन्हें एक और अभिनेता के साथ साझा करना पड़ेगा और वह अभिनेता हैं ''शाहरुख़ खान '' जिन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से बॉलीवुड पर राज किया है .न केवल शाहरुख फ़िल्मी जीवन व्यतीत करते हैं बल्कि वे पारिवारिक रूप से भी अमिताभ बच्चन जी की बराबरी करते नज़र आते हैं जैसे अमिताभ जी का पारिवारिक जीवन फ़िल्मी जीवन की तरह सफल है ठीक वैसे ही शाहरुख़ खान का पारिवारिक जीवन भी फ़िल्मी जीवन की तरह सफल है . बहुत पहले दूरदर्शन पर एक धारावाहिक आया था ''फौजी '' उसमे जो सबका प्रिय कलाकार था वह अपनी चुलबुली हरकतों के कारण सबकी नज़रों में चढ़ा हुआ था .धारावाहिक में वह जब अपनी प्रेमिका का इंतज़ार करता था और दस तक की गिनती गिनते हुए दस पास आने पर ''सवा नौ , साढ़े नौ ,पौने नौ '' का उच्चारण करता था तो सबके दिलों की धड़कन उसकी प्रेमिका के आ...