कौशल प्रसाद एडवोकेट

 


बहुत आश्चर्य होता है जब समाचार पत्रों में स्व बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी के अधिवक्ता हित और सम्मान में लगाए गए जीवन का महत्व घटाने के लिए बड़प्पन वाले और सीनियर मोस्ट अधिवक्ताओं द्वारा बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी की सर्व स्वीकार्यता को घटाने वाले तथ्य प्रस्तुत किए जाते हैं. बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी यह सब नहीं जानते थे कि उनके देहावसान के बाद भी उनकी प्रसिद्धि का इतना मलाल रहेगा उनके कथित भाइयों को कि समाचार पत्रों के माध्यम से असत्य फैलाने का कार्य करेंगे, अगर आज के अखबारी तथ्य सही हैं तो बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी के समय के इन समाचारों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए



1-बार संघ कैराना का चुनाव सम्पन्न

कैराना, २३ अप्रैल (प्र)। कल दिनांक २१-४-८६ को पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बार संघ कैराना के पदाधिकारियों ने कार्य-कारिणी के सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल होने थे । कल सुबह करीब १० बजे पूर्व घोषित - मुख्य चुनाव अधिकारी बाबू श्रीपाल जैन एडवोकेट के अस्वस्थ होने के कारण वीरेंद्र सिंह वर्मा एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया । नामांकन दाखिल करने से पूर्व एक आम बैठक हुई, जिसमें सर्व सम्मति से निम्न पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया ।

सर्व श्री कौशल प्रसाद अध्यक्ष, नूरुद्दीन उपाध्यक्ष, हरपाल सिंह सचिव, रवि प्रकाश राणा सहसचिव, नरेन्द्र कुमार गोयल कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार मलिक सोशल सचिव, जसबीर सिंह पवार लाईब्रेरी इचार्ज, ताहिर अली, सदाकत खाँ, रणधीर, रामकुमार शर्मा, राममेहर सिह, कृष्ण सिंह , वीर सिह मलिक, ओमप्रकाश चौहान, जयवीर सिंह, सत्यपाल सिंह बालियान व सम्राट सिंह सभी सदस्य चुने गए ।



2-

कौशल प्रसाद बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

। बार कैराना (मुजफ्फरनगर), ३० नवंबर। बार संघ कैराना के लिए कौशल प्रसाद पुनः अध्यक्ष चुने गए।

बार संघ कैराना का अरविंद कुमार शर्मा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हआ। बार संघ सचिव कटार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किये जाने के बाद उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओ.पी. गोयल, मुंसिफ मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह एवं उनके सहयोगियों सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।

बार संघ के अध्यक्ष पर पूर्व अध्यक्ष कौशल प्रसाद को पुनः अध्यक्ष चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहल सिह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सदाकत अली खां, सचिव रविंद्र कुमार, सोशल सैकेट्री, सत्यपाल सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रहम पाल सिंह चौहान एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार वर्मा को चुना गया। इनके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों में ईशपाल सिंह, योगेश मोहन, शैलेंद्र कुमार, सतबीर सिंह, ठाकुर जय प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, अथर अली मदन मोहन शर्मा, वीरसैन चौहान, कालू राम गिल, एवं सहज राम को चुना गया।

    अब ये समाचार आज के अधिवक्ताओं के लिए इतनी सूचना हेतु पर्याप्त हैं कि पहले चुनाव कैसे होता था और बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी नहीं जानते थे कि उनके बाद उनकी सेवा को छिपाने तक का कार्य किया जाएगा, ये तो उनकी आदत थी कि वे सभी काग़ज़ सम्भाल कर रखते थे, जो कि उनके बाद उनकी सेवाओं की शहादत देने के लिए काफी हैं. पुस्तक के रूप में ये सत्य आप सभी के सामने लाने मे उनकी बेटियाँ अगर सफल रही हैं तो यह प्रभु भोलेनाथ और श्री राम का आशीर्वाद है जिनके बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट जी अनन्य भक्त थे.

द्वारा

शालिनी कौशिक

एडवोकेट

कैराना (शामली) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

''ऐसी पढ़ी लिखी से तो लड़कियां अनपढ़ ही अच्छी .''

वो जैसे भंवर में फंसा कर गए.

फाँसी :पूर्ण समाधान नहीं