नारी देह मात्र बच्चा पैदा करने के लिए नहीं .
जागरण ब्यूरो, कोलकाता। विकास के एजेंडे पर चल रही केंद्र सरकार की राह में भाजपा नेताओं के बेतुके बयान रोड़ा बन रहे हैं। हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील करने वाले भाजपा सांसद को पार्टी ने नोटिस भेजा ही था कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भी एक भाजपा नेता ने ऐसा ही विवादित बयान दे डाला। बीरभूम के जिला स्तर के नेता समीर गोस्वामी ने कहा कि हिंदू महिलाओं को चार नहीं पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। इससे पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था कि हर हिंदू को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उनके इस बयान पर उठे विवाद के बाद सोमवार रात खबर आई कि भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। हिन्दू महिलाओं को कितने बच्चे पैदा करने चाहियें इसे लेकर भाजपा जैसी हिंदूवादी पार्टी के नेताओं के रोज़ नए नए सुझाव आ रहे हैं और ये वे नेता हैं जो महिलाओं को केवल इसी काम के योग्य समझ उनका आह्वान कर रहे हैं क्योंकि ऐसे ही धर्माचार्य नेताओं ने महिलाओं के पूजा पाठ पर लगभग प्रतिबन्ध सा ही आरोपित कर रखा है .इन्हीं के कारण आज महिलाएं धर्म-अध्यात्म के कार्यों...