जन्मदिन दो प्रथम पूजनीयों का :हार्दिक शुभकामनायें
इस वर्ष १७ सितम्बर का दिन हर भारतीय के लिए विशेष महत्व रखता है धार्मिक रूप से भी और राजनीतिक रूप से भी.१७ सितम्बर को इस वर्ष गणेश चतुर्थी और देश की राजनीति को एक नया आयाम देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है .जिस तरह हर शुभ कार्य के पूर्व सभी के लिए हिन्दू धर्म में गणेश जी को मनाना अनिवार्य है और अपनी त्रुटियों को दूर करने के लिए उनका आह्वान किया जाना आवश्यक है वैसे ही आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए राजनीति में लोकतंत्र के महत्व को जानने के लिए नरेंद्र मोदी जी को स्मरण किया जाना एक ऐसा ही काम बन जायेगा क्योंकि अकेले दम पर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने न केवल विपक्ष के समूचे समूह को धूल चटा दी है बल्कि अपनी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में बिठाया है और अपना ऐसा स्थान बनाया है कि उनके निर्णय के आगे उनकी पार्टी के किसी नेता की ऊँगली तक उठाने की हिम्मत ही नहीं है .ऐसे में उनका स्थान उनकी पार्टी और समूचे भारतीय लोकतंत्र के लिए भगवान गणेश के समान ही प्रथम पूजनीय हो गया है .इसलिए इस शुभावसर पर सभी को गणेश चतुर्थी और भारतीय लोकतंत्र के नवीन प्रथम पूजनीय प्रधानमंत्री ...