संदेश

muslims लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

''आखिर मुसलमानों में ऐसा क्या है ?''

चित्र
''आखिर मुसलमानों में ऐसा क्या है ?'' भारत विभिन्न धर्म-संस्कृतियों का देश है ,हिन्दू,मुसलमान ,सिख ,ईसाई,जैन ,बौद्ध आदि,आदि विभिन्न धर्मावलम्बी इस देश में बसे हैं और जैसे ये देश उन्हें अपनी संतान मानता है वैसे ही ये भी उसे अपनी माँ का स्थान देते हैं ,जैसे ये देश उनके पालन पोषण में कोई कोताही नहीं बरतता वैसे ही ये सभी इस देश पर अपने प्राण न्योछावर करने को तैयार रहते हैं .शहीद भगत सिंग ,अशफाक उल्लाह खान ,लाला लाजपत राय आदि आदि ऐसे बहुत से नाम हैं जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानी देने में एक क्षण भी नहीं लगाया . जहाँ एक तरफ श्याम लाल गुप्त''पार्षद ''कहते हैं - ''विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ,झंडा ऊँचा रहे हमारा ,'' वहीँ मुहम्मद इकबाल के दिल से भी यही शब्द निकलते हैं - ''सारे जहाँ से अच्छा ,हिन्दोस्तां हमारा .'' ऐसे देश में जहाँ हिन्दू धर्मावलम्बियों का वर्चस्व है और वे बहुसंख्यक भी हैं और अन्य सभी धर्मावलम्बी यहाँ अल्पसंख्यक श्रेणी में हैं ,मुसलमान ,जैन बौद्ध आदि  किन्तु यहाँ अल्पसंख्यक बहुसंख्यक स...