धूप में रखी कोल्ड ड्रिंक जहर नहीं...... पर जहर से कम भी नही
जून का महीना चल रहा है और चल रहा है ऐसी भीषण गर्मी का मौसम, जिसमें गला सूख जाता है और मन एकदम भागता है कोल्ड ड्रिंक की दुकान की ओर, जहाँ प्लास्टिक की बोतल मे कोल्ड ड्रिंक/शीतल पेय की चुनिंदा बोतल ही होती हैं जो फ्रिज मे रखी हुई होती हैं बहुतायत मे कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक की बोतल धूप मे ही रखी हुई मिलती हैं, यही नहीं, बहुत सी बार जो गांव के लोग आते हैं वे भी कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक की बोतलों को तेज धूप में मोटर बाइक के पीछे बांधकर या फिर लोहे की तेज धूप में तपती ट्रेक्टर ट्रॉली पर रखकर गांव में ले जाते हैं जो कि लगभग 7 से 12 किलोमीटर तक यूँ ही तपती हुई गांव में पहुँचती हैं और गर्मी से सूखते ग्रामीणों के गलों को ठंडक के साथ साथ क्या क्या बीमारियां मुफ्त में दे रही हैं, इसका उन्हें पता भी नहीं होता. ➡️ प्लास्टिक की बोतल कैसे बनती हैं- ऐसे में सबसे पहले जरुरी ये है कि प्लास्टिक की बोतल की निर्माण प्रक्रिया जानी जाये ताकि हमें पता लग सके कि हम प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी या कोल्ड ड्रिंक जो पी रहे हैं वह वास्तव में कितना खतरनाक है प्लास्टिक की बोतलें PET (पॉलीएथिलीन टेरेफ्...