गांधारी का सच - मोदी के बोल
सच के मायने ही बदल गए हैं आज व्यक्ति विशेष जो कह देते हैं वही सच की श्रेणी में आ जाता है. यहाँ बात हो रही है हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की, आज का समय मोदी जी का है और मोदी जी आज कल पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी, इंदिरा जी व राजीव गांधी जी के बारे में जो कुछ भी कह रहे हैं वह आज की गांधारी जनता के दिल में घर करता जा रहा है, स्वतंत्रता के बाद ये देश जिन हाथों में गया उन्होंने इनके अनुसार देश को रसातल में पहुंचा दिया, ये तो मोदी जी का समय है जब देश मंगल ग्रह पर पहुंच रहा है, विश्व के विभिन्न देशों में देश के प्रधानमंत्री का सम्मान मोदी जी के द्वारा दी गई भारत की पहचान का असर है क्योंकि इनके आने से पहले विश्व के किसी भी देश में भारतीय प्रधान मंत्री को बुलाया तक नहीं जाता था. आज स्थिति यह है कि भावनाओं का अगाध सागर मोदी जी के दिल में ही बह रहा है और इस सागर का ही असर है कि मोदी जी बहरीन में भी भावनाओं का समंदर बहा देते हैं और कहते वक़्त ऐसा सत्य उद्घाटित करते हैं कि यकीन न करने का तो सवाल ही नहीं उठता....