केजरीवाल आगे बढ़ो :हम तुम्हारे साथ हैं .
केजरीवाल आगे बढ़ो :हम तुम्हारे साथ हैं . ;;आप'' को दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली भारी सफलता ,आप ने किसी भी पार्टी को समर्थन देने या किसी भी पार्टी से समर्थन लेने से इंकार किया ,आप ने अपनी सफलता का जश्न मनाया ,आदि रोज ऐसी ख़बरों से दूरदर्शन ,समाचार पत्र ,विभिन्न वेबसाइट भरे पड़े हैं किन्तु यदि खाली है तो वह है जनता की महत्वकांक्षाओं का आकाश और उसके भरे जाने की कोई सम्भावना नज़र भी नहीं आ रही क्योंकि आप पार्टी अपनी इस सफलता से अपना दिमाग ख़राब करे बैठी है और ये सोचे बैठी है कि यदि हमने इस बार के आधे अधूरे समर्थन के लिए अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए सरकार नहीं बनायीं तो जनता हमारे त्याग बलिदान से प्रभावित होकर हमें अगले चुनाव में पूर्ण बहुमत प्रदान करेगी ,शायद ये कहावत वे भूल गए हैं या जानते ही नहीं कि - '' आधी को छोड़ पूरी को ध्यावे , आधी मिले न पूरी पावे '' और फिर जनता ने उन्हें काम करने के लिए वोट दिया है और वे वही करने से हिचक रहे हैं या न करने के बहाने बना रहे हैं .जब कॉंग्रेस उन्हें बिना शर्त समर्थन दे रही है और वे स्वयं भी दुसरे दलों के अच्छे नेताओं को अपन...