संदेश

selfi /national anthem /aalekh shalini kaushik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रगान पर भारी सेल्फी

चित्र
   राष्ट्रगान एक ऐसा गान जो देशभक्ति की भावना हर एक भारतीय में भर देता है .जब भी कहीं राष्ट्रगान की धुन सुनाई देती है हर भारतीय का मस्तक गर्व से तन जाता है और वह अनायास ही सावधान की मुद्रा में खड़ा हो जाता है और तब तक खड़ा रहता है जब तक राष्ट्रगान बजता रहता है .30  नवम्बर 2016  को सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय ''कि देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य हो , ने सारे देश में राष्ट्रगान के इस तरह से सम्मान पर एक बहस सी छेड़ दी थी और लगभग आये जनमत के अनुसार इस तरह के सम्मान को देशभक्ति के दिखावे में सम्मिलित कर दिया था ,जबकि हमारे संविधान ने ही कई कर्तव्यों के साथ इसे भी एक कर्तव्य के रूप में ही सम्मिलित किया है पर किसी के प्रति भी जबरदस्ती की कोई भी भावना संविधान में ही व्यक्त नहीं की गयी है .भारत का संविधान अपने अनुच्छेद 51 -क में कहता है  - 51क. मूल कर्तव्य--भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह-- (क) संविधान का पालन करे और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे; (ख) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्...