मेरा मेल मुझे वापस मिल गया -हिप हिप हुर्रे ;;;;
बहुत खुश हूँ मैं इस वक़्त और आप सभी मेरी ख़ुशी में बराबर के हिस्सेदार हैं क्योंकि आप सभी के सहयोग और मुझ पर विश्वास ने मुझे इतनी दिमागी राहत दी की मैं अपना इ-मेल आई डी पुनः प्राप्त करने में सफल हो गयी.रात १.३० पर मेरी बहन शिखा के निरंतर प्रयत्न ने हमें वापस मेरे मेल के पास पहुंचा दिया और तब जाकर मुझे राहत मिली और मैं रात को चैन से सो पाई. मेरे मेल जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं उनके खोने से मेरे दिमाग ने काम करना ही बंद कर दिया था और सबसे ज्यादा दुःख हो रहा था जब मेरे दिमाग में आया की ख़ुशी गोयल करनाल का एक आर्टिकिल अभी मेरे मेल में ही है जो मैं प्रकाशित नहीं कर पाई हूँ.जब मेरे मेल मुझे वापस मिले तब शिखा ने यही कहा की देखो ख़ुशी जी के आर्टिकिल ने हमें मेल वापस दिला दिए.अभी तक मैंने यही महसूस किया है की जिन मेल आई डी पर मैंने अभी दो तीन दिन में मेल भेजे थे उन मेल पर ही हैकर ने मेल भेज कर उन्हें परेशान किया है.जब मैंने अपने मेल का मुख्य पृष्ठ देखा तो उसमे हैकर ने निम्न परिवर्तन किये थे- १-जन्म तिथि-२४.मार्च १९८८ कर दी थी . २-प्लेस-united states कर दी गयी थी...