संदेश

शिक्षक दिवस की बधाइयाँ

चित्र
शिक्षक दिवस एक ऐसा दिवस जिसकी नीव ही हमारे दूसरे राष्ट्रपति श्रद्धेय पुरुष डॉ.राधा कृष्णन जी के जनम दिवस पर पड़ी .डॉ.राधा कृष्णन जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित करने हेतु ही देश प्रतिवर्ष ५ सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है . सर्वप्रथम डॉ.राधाकृष्णन जी को जन्मदिन पर मैं उन्हें ह्रदय से नमन करती हूँ. . मैं जब बी.ए. में थी तो आगे के लिए करियर चुनने को मुझसे जब कहा एम्.ए.संस्कृत व् आगे पीएच डी.कर शिक्षण क्षेत्र को अपनाने का सुझाव दिया गया तो मैंने साफ इंकार कर दिया क्योंकि मैं अपने में वह योग्यता नहीं देख रही थी जो एक शिक्षक में होती है  मेरी मम्मी जिन्होंने हमें हमारे विद्यालय की अपेक्षा उत्तम शैक्षिक वातावरण घर में ही दिया वे शिक्षक बनने के योग्य होने के बावजूद घर के  कामों में ऐसी रमी की उसमे ही उलझ कर रह गयी और कितने ही छात्र छात्राएं जो उनसे स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर सकते थे वंचित रह गए..परिवार को प्रथम पाठशाला  और माता को प्रथम शिक्षिका कहा जाता है इसलिए मैंने सबसे पहले  अपनी शिक्षिका अपनी मम्मी को ही इस अवसर पर याद किया है ये उनका ही प्रभाव है कि हम...

समाज के लिए अभिशाप बनता नशा‏

  खुशबु(इन्द्री) नशा जिसे हम एक सामाजिक बुराई कहते हैं,के कारण आज के युवा विनाश की गर्त में जा रहे हैं। आज समाज में नशाखोरी कंी प्रवृति इस कद्र अपना साम्राज्य फै ला चुकी है कि युवा इसके कारण मौत के आगोश में समा रहे हैं। आये दिन नशे की ओवरडोज के कारण  किसी न किसी घर का चिराग बुझता रहता है। नशाखोरी के कारण समाज में अनुशासनहीनता बढ़ रही है। गांव की न्याय व्यवस्था चरमरा रही है तथा परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। लोगों की मानसिक, शारीरिक तथा आर्थिक हालत बिगड़ रही है।   नई पीढ़ी में तो नशाखोरी की प्रवृत्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नशे के कारण तो नई युवा पीढ़ी शिक्षा प्राप्ति के मार्ग से विमुख हो रही है। व्यक्ति चाहे अमीर हो या गरीब, युवा हो या वृद्ध, महिला हो या पुरूष कोई भी वर्ग इस नशे की प्रवृति से अछूता नहीं है । घर हो या दफ्तर, स्कूल हो या कालेज, गांव हो या शहर,सडक़ हो या नुक्कड़ सभी स्थानों पर नशाखोरों की जमात दिखाई देती है ।  नशाखोरी क्या है? एक बीमारी या एक प्रवृति जिसके चलते इंसान अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठता है। यह केवल एक बीमारी नहीं है बल्कि यह अनेक रोगों की...

रहे सब्ज़ाजार,महरे आलमताब भारत वर्ष हमारा.

चित्र
गूगल से साभार तू ही खल्लाक ,तू ही रज्ज़ाक,तू ही मोहसिन है हमारा. रहे सब्ज़ाजार,महरे आलमताब भारत वर्ष हमारा. एक आशियाँ बसाया हमने चैनो -अमन  का   , नाकाबिले-तकसीम यहाँ प्यार हमारा. कुदरत के नज़ारे बसे हैं इसमें जा-ब-जा, ये करता तज़्किरा है संसार हमारा. मेहमान पर लुटाते हैं हम जान ये अपनी , है नूर बाज़ार-ए-जहाँ ये मुल्क  हमारा. आगोश में इसके ही समां जाये '' शालिनी '' इस पर ही फ़ना हो जाये जीवन ये हमारा. कुछ शब्द अर्थ- खल्लाक-पैदा करने वाला,रज्ज़ाक-रोज़ी देने वाला मोहसिन-अहसान करने वाला,सब्ज़ाजार-हरा-भरा महरे आलमताब -सूरज,नाकाबिले-तकसीम--अविभाज्य तज़्किरा-चर्चा,बाज़ार-ए-जहाँ--दुनिया का  बाज़ार आगोश-गोद या बाँहों में,जा-ब-जा--जगह-जगह शालिनी कौशिक

सांसदों के चुनाव के लिए स्नातक होना अनिवर्य करे‏

हमारे सांसद कानून में सक्षम होने के लिए भले ही अन्ना समर्थकों के निशाने पर हों, लेकिन सच्चाई यह है कि लोकसभा में 80 फीसदी से ज्यादा सांसद स्नातक हैं, जबकि 30 फीसदी के पास परास्नातक और डॉक्टरेट की डिग्री है। लोकसभा से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि संविधान में चुनाव लड़ने के लिए कोई औपचारिक योग्यता की बात नहीं है, लेकिन हमारा अनुभव है कि उचित शिक्षा के स्तर के बिना बहुत कम लोग हैं या देश की विधायिका में ऐसे लोग लगभग नहीं हैं। पिछले हफ्ते अभिनेता ओम पुरी ने रामलीला मैदान में हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए हमारे सांसदों की शिक्षा के स्तर के मामले को फिर भड़का दिया। बहरहाल आंकड़ों से पता चलता है कि 15वें लोकसभा में कोई भी अनपढ़ नहीं है। करीब 50 फीसदी सांसद या तो स्नातक हैं या फिर उनके पास परास्नातक डिग्री है। संपूर्ण रूप से 80.74 सदस्यों के पास स्नातक या इससे बड़ी डिग्री है। करीब 24 सांसदों के पास डॉक्टरेट की डिग्री है।केवल 20 सांसदों की शिक्षा मैट्रिक से कम हुई है और 32 मैट्रिक पास हैं। निचले सदन में 291 सांसद पहली बार चुनकर आए हैं, जबकि 184 फिर से निर्वाचित होकर आए हैं। फिर्भी अब चुनाव स...

आया खुशियों का पैगाम -ईद मुबारक

चित्र
आज ही क्या पिछले कई दिनों से बाज़ार हमारे मुसलमान भाई-बहनों से भरे पड़े हैं और हों  भी क्यों न साल भर में एक बार आने वाली ईद-उल-फितर इस्लाम धर्मावलम्बियों के लिए खास महत्व रखती है.बचपन से हम देखते हैं कि सभी रोज़ेदार इस कोशिश में लगे रहते हैं कि दूज का चाँद दिखाई दे जाये और    २९ दिन के रोज़े रखने के बाद ही ईद हो जाये हम कहते ऐसा क्यों ?बाद में हमें हमारे पापा के एक मित्र से ये  पता लगा ''कि भले ही इस समय हम एक रोज़े के करने से बच जाएँ किन्तु   बाद में हमें ये रोज़ा रखना होता है.इस्लाम धर्म में ईद एक तोहफे का सामान है ये कहना है आज के हिंदुस्तान  दैनिक में प्रकाशित एक आलेख के लेखक''फ़िरोज़ बख्त अहमद''जी का .वे कहते हैं- ''ईद की शुरुआत तो ईद से एक रोज़ पहले मगरिब की नमाज़ के बाद चाँद देखने के साथ ही हो जाती है.ईद का यह चाँद महीन होने के साथ ही थोड़ी ही देर के लिए दिखाई देता है. ईद का चाँद देखते ही मुस्लिम लोग खुदा से अमन-शान्ति की दुआ करते  हैं.'' फ़िरोज़  जी आगे कहते हैं कि ईद का अर्थ समझें ...

न छोड़ते हैं साथ कभी सच्चे मददगार.

चित्र
आंसू ही उमरे-रफ्ता के होते हैं मददगार, न छोड़ते हैं साथ कभी सच्चे मददगार. मिलने पर मसर्रत भले दुःख याद न आये, आते हैं नयनों से निकल जरखेज़ मददगार. बादल ग़मों के छाते हैं इन्सान के मुख पर , आकर करें मादूम उन्हें ये निगराँ मददगार. अपनों का साथ देने को आरास्ता हर पल, ले आते आलमे-फरेफ्तगी ये मददगार. आंसू की एहसानमंद है तबसे ''शालिनी'' जब से हैं मय्यसर उसे कमज़र्फ मददगार. कुछ शब्द-अर्थ: उमरे-रफ्ता--गुज़रती हुई जिंदगी, जरखेज़-कीमती, मादूम-नष्ट-समाप्त, आलमे-फरेफ्तगी--दीवानगी का आलम. शालिनी कौशिक http://shalinikaushik2.blogspot.com

फ़ोर्ब्स की सूची :कृपया सही करें आकलन

चित्र
आज के समाचार पत्रों का एक मुख्य समाचार-''सोनिया सातवीं शक्तिशाली महिला''/सबसे शक्तिशाली महिलाओं में  सोनिया''      अभी कल ही फ़ोर्ब्स मैगजीन  ने विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की और   उसमे सोनिया गाँधी जी को विश्व में  सातवाँ स्थान दिया गया है.सूची में भले ही महिलाओं की विश्व में शक्ति  और योग्यता के अनुसार  आकलन किया गया हो किन्तु यह कहना कि यह सूची सही है मैं नहीं कह सकती क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को एक जगह   जोड़ कर आकलन करना  सही प्रतीत नहीं होता  क्योंकि सभी क्षेत्रों के विकास और शक्ति के अलग अलग आकलन होते हैं .अब राजनीतिक क्षेत्र ,आर्थिक क्षेत्र ,मीडिया का यदि हम एक जगह   आकलन  करने  बैठ जाएँ तो हम किसी सही निर्णय  पर नहीं पहुँच पाएंगे.    इन्द्र नूयी पेप्सिको की सी.ई.ओ. हैं, शेरिल सेंद्बर्ग फेसबुक की सी.ई.ओ. हैं ,मेलिंडा गेट्स बिल एंड मेलिंडा गेट्स फ़ाऊउ...