संदेश

मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें.

चित्र
''तुम्हारे दर पर आने तक बहुत कमजोर होता हूँ. मगर दहलीज छू लेते ही मैं कुछ और होता हूँ.''         ''अशोक 'साहिल'जी की  ये पंक्तियाँ कितनी अक्षरशः खरी उतरती हैं दोस्ती जैसे पवित्र शब्द और भावना पर .दोस्ती वह भावना है जिसके बगैर यदि मैं कहूं कि एक इन्सान की जिंदगी सिवा तन्हाई के कुछ नहीं है तो शायद अतिश्योक्ति नहीं होगी.ये सत्य है कि एक व्यक्ति जो भावनाएं एक दोस्त के साथ बाँट सकता है वह किसी के साथ नहीं बाँट सकता.दोस्त से  वह अपने सुख दुःख बाँट सकता है ,मनोविनोद कर सकता है.सही परामर्श ले सकता है.लगभग सभी कुछ कर सकता है.मित्र की रक्षा ,उन्नति,उत्थान सभी कुछ एक सन्मित्र पर आधारित होते हैं - '' कराविव शरीरस्य नेत्र्योरिव पक्ष्मनी. अविचार्य प्रियं कुर्यात ,तन्मित्रं मित्रमुच्यते..''                                                                               ...

वैद्यजी को भी डिग्री देगी सरकार‏

From: khushbu goyal (khushbu.goyal16@gmail.com)   खुशबू(इन्द्री)  जल्द ही गली के नुक्कड़ पर हड्डी जोड़ने का दावा करने वाला पहलवान, या गांव में सांप काटे का जहर उतारने वाले भी खुद को सरकार के चिकित्सा तंत्र का हिस्सा बताकर हैरान कर सकते हैं। कोशिश है कि साल के अंत तक ऐसे परंपरागत चिकित्सकों की दक्षता प्रमाणित हो सके। इससे पढ़े-लिखे लोग इनके पास जाएंगे, दूसरी तरफ समाज में इन चिकित्सकों पर भरोसा बढ़ेगा और इनकी इज्जत भी होगी। उद्देश्य है कि देसी परंपरागत चिकित्सा के सही जानकारों की सेवा का समाज को फायदा मिले और फर्जी चिकित्सकों को किनारे किया जा सके। इन परंपरागत चिकित्सकों को उनकी दक्षता का प्रमाणपत्र देने का एक कार्यक्रम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शुरू किया है। शुरुआती तौर पर इस कार्यक्रम में परंपरागत तरीके से इलाज की जा सकने वाली पांच बीमारियों को चुना गया है। इनमें पीलिया, प्रसव कराने वाली दाई, हड्डी जोड़ने वाले, चर्म रोगों को इलाज करने वाले और सांप काटे का इलाज करने वालों की दक्षता प्रामाणिक की जाएगी। तय मानकों के आधार पर प्रमाणपत्र हासिल कर इल...

मेक-अप से बिगाड़ करती महिलाएं

कवि शायर कह कह कर मर गए-   ''इस सादगी पे कौन न मर जाये ए-खुदा,'' ''न कजरे की धार,न मोतियों के हार, न कोई किया सिंगार फिर भी कितनी सुन्दर हो,तुम कितनी सुन्दर हो.'' पर क्या करें आज की महिलाओं  के दिमाग का जो बाहरी सुन्दरता  को ही सबसे ज्यादा महत्व देता रहा है और अपने शरीर का नुकसान तो करता ही है साथ ही घर का बजट  भी बिगाड़ता है.लन्दन में किये गए एक सर्वे के मुताबिक ''एक महिला अपने पूरे जीवन में औसतन एक लाख पौंड यानी तकरीबन ७२ लाख रूपए का मेकअप बिल का भुगतान कर देती है  .इसके मुताबिक १६ से ६५ वर्ष तक की उम्र की महिला ४० पौंड यानी लगभग तीन हज़ार रूपए प्रति सप्ताह अपने मेकअप पर...

कहाँ कल थे निर्माण कहाँ आज पहुंचे हाल

बहुत घमंड में रहते हैं आज के लोग कि हम आज विकास के मामले में तकनीक के मामले में हर तरह से  पुराने समय से आगे हैं हमने आज जो हासिल किया है उसके बारे में तो पुँराने लोग सोच भी नहीं सकते थे और इसी का परिणाम देखो आज कितनी ऊँची ऊँची बिल्डिंग्स पलक झपकते ही खड़ी हैं और ऐसी बिल्डिंग्स खड़े करने में पुराने  लोगों को सालों लग जाते थे और हम नए लोग आज इन्हें पल भर में खड़ी कर रहे हैं.       पर आज के हालत उनके घमंड को तोड़ भी पल में ही रहे हैं आज के अमर उजाला में मुख्य पृष्ठ पर ''निर्माणाधीन लिंटर ढहने से दो की मौत ,८ घायल ''समाचार दिखा रहा है  आज के निर्माणों को आईना .भोपा[मुज़फ्फरनगर]के गाँव नंगला बुजुर्ग के क्षेत्र में पंचायत सदस्य अमीर हसन के मकान की पहली मंजिल पर लिंटर डाला जा रहा था इसी दौरान शाम करीब चार बजे निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गयी भरभराकर लिंटर भी गिर गया ,परिवार के सदस्य ,राजमिस्त्री और मजदूर इसमें दब गए .शीबा और मुस्कान दो छोटी बच्चियां इसमें मर गयी .   ये तो मात्र एक उदाहरण है आज के निर्माण का और आज क...

जख्म देकर जाएँगी.

चित्र
उलझने हावी हैं दिल पर कब तलक ये जाएँगी, जिंदगी लेके रहेंगी या तहीदस्त जाएँगी. है अजब अंगेज़ हाल-ए-दिल हमारा क्या कहें, मीठी बातें उनकी हमको खाक ही कर जाएँगी. भोली सूरत चंचल आँखें खींचे हमको अपनी ओर , फसलें-ताबिस्ता में ये यकायक आग लगा जाएँगी. रवां-दवां रक्स इनका है इसी जद्दोजहद में , कैसे भी फ़ना करेंगी ले सुकून जाएँगी. सोच सोच में व्याकुल क्या करेगी ''शालिनी'' जाते जाते भी उसे ये जख्म देकर जाएँगी.                     शालिनी कौशिक http://shalinikaushik2.blogspot.com/

चोर पक्के बने हुए हैं.

जोश में खड़े हुए हैं,      हाथ इनके मुड़े हुए हैं . कवियों ने जो कवितायेँ लिखी          उनको पढने में लगे हुए हैं . चापलूस चेहरे पर अपने ,      कृत्रिम हंसी लिए हुए हैं. बाहर बाहर प्रेम दिखाकर,       भीतर भीतर जले हुए हैं. अपनी टांग को अड़ाकर,      दूसरों में फंसे हुए हैं. कहने को कवि मगर,      चोर पक्के बने हुए हैं.                            शालिनी कौशिक 

अपनी रूह होती .

चित्र
न मिलती गर जिंदगी हमें फारिग़  अपनी रूह होती, न पशेमानी कुछ न करने की न रंजीदा अपनी रूह होती . जिंदगी है इसलिए हमको मिलना  मिलकर बिछड़ना होता, ये न होती तो न रगबत कोई न तहीदस्त अपनी रूह होती. जिंदगी नाम फ़ना होने का न मय्यसर तुम्हे कुछ होगा, न ज़बूँ तुमको ही मिल पाती न खुश्क अपनी रूह होती. न होते मुबतला उजालों  में तुमको मेरे लिए मोहलत होती , तब न महदूद मेरी  उमरे-तवील तब न शाकी अपनी रूह होती. न समझो शादमां मुझको न   मसर्रत  हासिल ''शालिनी''को , बुझेगी शमा-ए-जिंदगी जिस रोज़ कर तफरीह अपनी रूह होती.                                      शालिनी कौशिक  http://shalinikaushik2.blogspot.com/   शब्द-अर्थ:-फारिग़-किसी काम से मुक्त होना, रन्जीदा-...