संदेश

बस एक ही मुद्दा-राहुल-सोनिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस एक ही मुद्दा-राहुल-सोनिया

चित्र
''युवाओं को बेरोजगार रखने वालों जनता माफ़ नहीं करेगी .हमारी बेटियों को सुरक्षा न देने वालों जनता माफ़ नहीं करेगी ,महंगाई बढ़ने वालों जनता माफ़ नहीं करेगी ,बिजली के लिए तरसाने वालों जनता माफ़ नहीं करेगी ,''मोदी सरकार के लिए वोट करने की अपील करने वाले ये विज्ञापन जिन मुद्दों के लिए जनता का क्रोध दर्शा रहे हैं उनसे ये तो साफ ही है कि न तो जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है और न ही इन विज्ञापनों से मोदी सरकार को कोई सरोकार है . भ्रष्टाचार जिसके लिए आज तक यू.पी.ए.सरकार पर निरंतर हमले हुए और जिसके कारण दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सरकार बना ली ,देखा जाये तो वास्तव में कभी सत्ता हथियाने का मुद्दा बन ही नहीं सकता और क्योंकि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मिटाने के दम पर सत्ता में आयी थी और उसका शासन कितना सफल रहा यह भी सबने देखा ,पहले तो वह ही मात्र ४९ दिन में अपने असफल मुद्दे की पूंछ पकड़कर भाग गयी दूसरे उसके लिए आगे सत्ता के लिए खुलने वाले सभी रस्ते हमेशा के लिए बंद हो गए क्योंकि ये हमारा देश गाँव में बसता है और गावों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे को कभी कोई स्थान नहीं मिल सकता क्योंकि गावो...