संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री राहुल गांधी - एक महान राष्ट्रनायक

चित्र
          श्री राहुल गांधी जी आज भारत में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक आम भारतीयों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ चुके हैं. भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने भारत को तोड़ने का इरादा रखने वालों के दिलों को बहुत तगड़ा झटका दिया है और इसी कारण राहुल गांधी जी के विरोधी कभी राहुल गांधी द्वारा महिलाओं, ल़डकियों से हाथ मिलाने को लेकर उन पर कटाक्ष करते हैं तो कभी यात्रा में मात्र सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी बताकर राहुल गांधी जी के भारत जोड़ने के प्रयास की हँसी उड़ाते हैं ऊपर से गोदी मीडिया के द्वारा भरसक कोशिश की जाती है कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत में कोई प्रचार न मिले किन्तु आज भारत जोड़ो यात्रा एक क्रांति बन चुकी है और इतिहास गवाह है कि क्रांति कभी दबाई नहीं जा सकती है बल्कि क्रांति को जितना दबाया जाता है वह उतना ही रौद्र रूप लेकर उभरती है. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम इसकी गवाही देता है और आज भारत जोड़ो यात्रा भी एक ऐसी ही क्रांति बन गई है जिसमें कॉंग्रेस पार्टी के युवा नेता पूर्व कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने अपनी पूरी जीवन शक्ति लगा दी है.                   कन्याकुमार

हिन्दू बड़े दिलवाले-Marry Christmas

चित्र
        व्हाटसएप और ट्विटर पर आज राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में लगभग हर किसी के खाते नज़र आते हैं और इसीलिए मन की हर बात को इन पर साझा किया जाना एक आम चलन बनता जा रहा है और इसी कारण ये अकाउंट सामाजिक सौहार्द और भारतीय संस्कृति के लिए काफी हद तक, अगर सच ही कहा जाए तो, खतरनाक बनते जा रहे हैं.       पिछले कुछ दिनों से ट्विटर और व्हाटसएप के स्टेटस पर 25 दिसंबर के लिए कट्टर हिन्दुत्व, स्वयंसेवक बनने और तुलसी पूजन जैसे संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं और वह मात्र इसलिए कि 25 दिसंबर को ईसाई धर्मावलंबियों का पवित्र त्यौहार "क्रिसमस" मनाया जाता है. ऐसी ट्वीट, ऐसे स्टेटस एक चिंता सी पैदा कर रहे हैं कि क्या यही लिखा है हमारे महान भारत की महान संस्कृति में कि हम दूसरे की खुशियों में आग लगाने का कार्य करें. वह संस्कृति जो कबीरदास की पन्क्तियों में हमें प्रेरित करती है  "ऐसी बानी बोलिए मन का आपा खोए,    औरन को सीतल करे, आपहु सीतल होय."        आज उसी भारतीय संस्कृति को मैला करने का, दूषित करने का आगाज हो रहा है और यह कहना भी देरी ही होगी कि आज ऐसा करना आरंभ किया गया है जबकि बीते भा

राहुल गांधी - कलियुग के श्री राम

चित्र
7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ और तब से निरंतर देशवासियों के समक्ष राहुल गांधी जी के देशभक्त, कर्तव्यनिष्ठ, लोकप्रिय चेहरे का सामने आना राहुल गांधी जी के व्यक्तित्व में एक विराट स्वरूप का परिचय कराने के लिए पर्याप्त है. रह रहकर राहुल गांधी जी को लेकर भारतीय मीडिया और बीजेपी आईटी सेल ने जो कटाक्ष राहुल गांधी जी पर किए हैं उन्हें देखते हुए और उनके निर्णयों की दृढ़ता को देखते हुए मन में एकबारगी राहुल गांधी जी का विचार आने पर श्री राम की छवि उभरकर सामने आती है और आज लेखनी राहुल गांधी में श्री राम की छवि का ही तुलनात्मक रूप से अध्ययन कर रही है -  श्री राम के जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय तब आरंभ होता है, जब श्री राम के राजतिलक की महाराजा दशरथ तैयारी आरंभ करते हैं और तभी महारानी कैकयी श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लेती हैं और प्रभु श्री राम यह पता लगते ही महाराजा दशरथ की आज्ञा के बिना ही सत्ता को त्याग कर वनवास स्वीकार कर लेते हैं. भाजपा यदि तब अयोध्या में होती तो निश्चित रूप से श्री राम के लिए भी "पप्पू" शब्द का ही इस्तेमाल करती क्योंकि यह  बिल्कुल वह घड़ी है कल

अधिवक्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹🌹

चित्र
          3 दिसंबर को अधिवक्ता दिवस (एडवोकेट डे) मनाया जाता है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर भारत भर में अधिवक्ता दिवस होता है। राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के साथ संविधान समिति के अध्यक्ष भी थें, इन सबके पहले वह वक़ील रहें हैं.        वकालत विश्व भर में अत्यंत सम्मानीय और गरिमामय पेशा है। भारत में भी वकालत गरिमामय और सत्कार के पेशे के तौर पर हर दौर में बना रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों से अधिक योगदान किसी और पेशे का नहीं रहा। स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों ने जमकर लोहा लिया है।      अधिवक्ता समुदाय भारतीय राजनीति में स्वतंत्रता के पश्चात से ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन से ही महती भूमिका निभाता रहा है. 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम होने पर देश में स्वतंत्रता के लिए देश में आंदोलनों का आरंभ हुआ और हुआ देश हित में सबसे सक्रिय अधिवक्ता समुदाय का स्वतंत्रता आंदोलनों में पदार्पण.             महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, पंडित मोतीलाल नेहरू, सरदार पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सैफुद्दीन किचलू, सी. आर. दा