''आप'' की मम्मी
''अरुणा ''सतीश ने कॉलिज में अरुणा को पीछे से आवाज़ लगायी ,''हाँ''अरुणा ने कहा ,क्या सोचा ,इतिहास लोगी या राजनीति शास्त्र ,नहीं अभी कुछ नहीं सोचा ,मम्मी से पूछकर बताऊंगी ,कहकर अरुणा क्लास में चली गयी . ''देखिये आप में से जो भी स्टूडेंट शैक्षिक भ्रमण के लिए चलना चाहते हैं वे अपना नाम मित्तल सर के पास लिखवा दें परसों तक का समय है ४ दिन बाद जाना है .''अनीता मैडम ने क्लास में सभी को बताया . ''अरुणा चलोगी टूर पर ?''सतीश ने पुछा ''मम्मी से पूछूंगी ''कहकर अरुणा जब जाने लगी तो सतीश बोला -ठहरो एक मिनट ,तुमने मुझसे किसी जॉब के लिए कहा था मेरे अंकल के ऑफिस में स्टेनो टाइपिस्ट की जगह खाली है ,करोगी क्या?''अच्छा चलो मम्मी से पूछकर बताती हूँ कहकर अरुणा तेज़ी से घर के लिए निकल गयी और सतीश देखता रह गया . एक महीने बाद , ''और अरुणा कैसी चल रही है जॉब ?रेस्टोरेंट में चाय की चुस्की लेते हुए सतीश ने अरुणा से पुछा ,''ठीक है ,पर अभी तनख्वाह काफी कम है ,अ...