तैमूर -आराध्या! प्लीज़ हमें रोटी दे दो .
गोविंदा की भांजी ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीरें ,सोहा अली खान ने अपनी बेटी की पहली झलक दी दुनिया को आदि पक गए हैं वेबसाइट पर ये समाचार देखते -देखते ,पर क्या करें जो बिकता है मीडिया वही तो बेचेगा और बॉलीवुड का तो सितारों के शरीर से उतरा कपडा तक बिकता है इसीलिए एक गाना पूरी तरह से अपने रंग में बॉलीवुड में ही बिकता है ,वो गाना आपने भी सुना ही होगा ,नहीं सुना हो तो लो अब सुन लो - ''मेरी मर्जी ,मैं चाहे ये करूँ ,मैं चाहे वो करूँ ,मेरी मर्जी .'' और ये मर्जी चलती वहीँ है जहाँ बिकती है और हकीकत यही कहती है कि बॉलीवुड बिकता है . बॉलीवुड में स्टारडम की स्थिति से सभी वाकिफ हैं .स्टारडम की स्थिति वही है जो उगते सूर्य की है ,जैसे उगते सूर्य को सभी सलाम करते हैं ठीक वैसे ही जिस हीरो-हीरोइन का सितारा बुलंद है मतलब स्टारडम बुलंद है उसे सलाम करने वालों की स्थिति बुलंद है और जैसे ही स्टारडम का ये सितारा डूबा जैसे सब ख़त्म ,ऐसे में बहुत से स्टार हैं जिन्हें हमने अंधेरों की ज़िंदगी गुज़ारते पढ़ा है ,ललिता पंवार कब मर गयी किसी को पता नहीं...