संदेश

short story by shalini kaushik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

''तेरहवीं''

''तेरहवीं'' ''पापा''अब क्या करोगे ,दीदी की शादी को महीना भर ही रह गया है और ऐसे में दादाजी की मृत्यु, ये तो बहुत बड़ा खर्चा पड़ गया ,विजय ने परेशान होते हुए अपने पापा मनोज से कहा .मनोज बोला -''बेटा;क्यों परेशान होता है ,ये तो हमारे लिए बहुत आराम का समय है .वो कैसे पापा?  वो ऐसे बेटा कीमैं तो तेरे चाचाओं  से  पहले ही कह दूंगा की मुझे तो अपनी बेटी की शादी की तैयारी करनी है इसलिए न तो मैं अंतिम संस्कार ही कर पाऊँगा और न ही इससे सम्बंधित कोई खर्चा ,वैसे भी हम वैश्य जातिऔर सभी जानते हैं की वैश्य जाति में शादी में कितना खर्चा होता है .पापा की बात सुन विजय के चेहरे पर भी चमक आ गयी ,तभी जैसे उसे कुछ याद आया और वह बोला ,''पर पापा चाचा तो बाबाजी के पैसे मांगेगे और कहेंगे कीहमें वे ही दे दो हम उनसे ही उनके अंतिम संस्कार  का खर्चा निकाल लेंगे ,अरे बेटा तू तो बहुत आगे की सोच रहा है ,पिताजी के पास अब कोई पैसा था ही कहाँ ,वो तो सारा ही बाँट चुके थे और रहा जो उनके बक्से में कुछ पैसा रखा है उसे उठा और अपने कमरे में ले चल ,वो कह देंगे की उनके खाने...

अपनी करनी पार उतरनी -लघु कथा

चित्र
'नीरू 'सुनती हो मनोज जी ने अपने बेटे को मुकदमा जीतने के बाद घर से निकाल दिया ,सच्ची क्या ऐसा हुआ है ,दिनेश जी की बात सुन नीरू के मुंह से निकला ,पर वे बाप हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था आखिर अब कहाँ जायेगा नरेन् ,अपने परिवार को लेकर ,क्या कह रही हो नीरू ,''तब तो तुमने कुछ नहीं कहा था जब नरेन् ने मनोज जी को उनका बेटा होते हुए घर से निकाल दिया था ,वे भी तो पहले ठोकरे खाते फिरे थे और काफी दुःख सहने के बाद आखिर दिल पर पत्थर रख अदालत की शरण में गए थे .''नीरू को उसके पुराने व्यवहार की याद दिलाते हुए दिनेश जी ने कहा ,सही कह रहे हो जी ,''अपनी करनी पार उतरनी '',नरेन् अपने ही किये अनुसार फल पा गया है अब ,नीरू ने गहरी साँस लेते हुए कहा . शालिनी कौशिक [कौशल ]

बहन की असलियत

चित्र
''भैय्या ''भाभी का सुना ,बड़ा दुःख हुआ ,आप और दोनों बेटियां तो अब बिल्कुल अकेले ही रह गए और देखो कितने दुःख की बात है ये और मैं आ भी नहीं सकते बहुत बीमार हैं ना और इतनी उम्र में इतनी दूर आना जाना संभव भी तो नहीं है . कोई बात नहीं तुम्हारे आने से हो भी क्या जायेगा ,जो होना था सो हो गया अपना और प्रमोद जी का ध्यान रखो ,पत्नी की मृत्यु पर भाई को लखनऊ बैठी बहन उत्तरा के सांत्वना देने पर मुजफ्फरनगर बैठे भाई कुमार ने समझाते हुए कहा . दो महीने बाद ............ ''भैय्या''आप यहाँ नहीं आ रहे ?छोटे की बेटी की शादी है ,मैं और ये तो यहाँ आये हुए हैं और आपके पास भी आना चाहते हैं .आप घर पर ही मिलोगे न ? अरे नहीं उत्तरा ,कोई ज़रुरत नहीं है .....सड़के बहुत ख़राब हैं ,बेकार में तुझे और प्रमोद जी को बहुत तकलीफ होगी और मैंने पहले ही कह दिया था ,जो होना था सो हो गया ,अब ये सब बेकार की बाते हैं .तुझे कोई ज़रुरत नहीं यहाँ आने की .तू आराम से मेरठ में गीता की शादी में शामिल हो ,''मौज कर ''दिखावटी अपनापन दिखाने वाली बहन को फिर टालते हुए कुमार जी ने कहा . औ...

नारी का ये भी रूप -लघु कथा

चित्र
नारी का ये भी रूप -लघु कथा   दृश्य -१  ''.....मम्मी -मम्मी  जल्दी करो  ब्रेकफास्ट देने में ,मेरे स्कूल की बस आने वाली है ,कहीं आज फिर से न छूट जाये .''   बेटा ! फ्रिज में ब्रैड रखी है और दूध भी ,तुम इतनी बड़ी हो कि खुद ले सकती हो ,मुझे बार बार परेशान मत किया करो ,आज मेरे क्लब में पार्टी है और मैंने फेसमास्क लगा रखा है इसलिए यहाँ से हिल भी नहीं सकती'',   अनीता ने अपनी दस वर्षीय बेटी हिना  को झिड़कते हुए कहा . दृश्य-दो ''.......अनीता आज हमें अभी तो डाक्टर के यहाँ जाना है इसलिए अभी कुछ मत बनाना ,दिन के लिए खिचड़ी भिगो देना बस यही बन जाएगी ,...''भाड़ में जाये खाना ''मेरा तो आज व्रत  है आप अपना खुद देखना ,दूसरे शहर से आई जिठानी पर भड़कते हुए अनीता ने अपनी पड़ोसन को आवाज लगाई और अपने बच्चों को बुलाकर खाने खिलने को कहकर अपना पर्स लटकाकर बाहर चली गयी .  दृश्य-तीन ''....बेटी रोज तो मैं घर का काम किसी तरह कर लेती हूँ पर आजकल जरा हाथ पैर काम नहीं करते, कुछ दिन घर का काम तो कर ले जब मेरी तबियत ठीक हो जाएगी तो मैं फिर से कर लूंगी .....