संदेश

live in relationship लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लिव इन रिलेशनशिप को कानूनन रोका जाये ..

चित्र
लिव इन रिलेशनशिप को कानूनन रोका जाये .. लिव इन रिलेशनशिप अर्थात सम्बन्ध में रहना किन्तु एक ऐसा सम्बन्ध या रिलेशनशिप जिसे जन्म देने वाले मात्र दो लोग एक नारी एक पुरुष उनके न पीछे कोई न आगे कोई जबकि भारतीय समाज एक ऐसा समाज जहाँ ये सम्बन्ध बड़ो के ,मित्रों के अपने बहुत से अपनों के सहयोग से उत्पन्न होता है ,विशेषकर नारी व् पुरुष का ये रिश्ता सामाजिक समझदारी ,पारिवारिक सहयोग के आधार पर निर्मित होता है क्योंकि यहाँ ये रिश्ता मात्र एक नारी व् पुरुष का संयोग न होकर दो परिवारों ,दो सभ्यताओं का मिलन माना जाता है . किन्तु आज ये दुर्भाग्य है भारत का कि यहाँ पाश्चात्य सभ्यता अपने पैर पसार रही है और उसी का असर है पहले 'लव मैरिज 'जैसी विसंगतियां यहाँ के समाज में आना और उसके बाद लिव इन रिलेशनशिप का यहाँ भी पैर पसारना , उस देश में जहाँ सीता जैसी आर्य पुत्री जो सर्व सक्षम हैं ,भूमि से ऋषि मुनियों के रक्त से उत्पन्न आर्य कन्या हैं ,तक श्री राम को अपने वर के रूप में पसंद करते हुए भी अपने पिता के प्रण को ऊपर रखती हैं और माता गौरी से कहती हैं - ''मोर मनोरथ जानहु नीके ,बसहु सदा उर पुर सबही...