संदेश

arrange marriage लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

....मरे जो शादियां करके .

चित्र
दर्द गृहस्थी का ,बह रहा आँखों से छलके , ये उसके पल्लू बाँधा है ,उसी के अपनों ने बढ़के . ................................................................ पिता के आदेशों को मान ,चली थी संग जिसके वो. उसी ने सड़कों पर डाला ,उसे बच्चे पैदा करके. ................................................................ वफ़ादारी निभाई थी ,रात -दिन फाका करती थी , बदचलन कहता फिरता है ,बगल में दूसरी धरके . ........................................................... वो अपने बच्चों की रोटी,कमाकर खुद ही लाती है , उसे भी लूट लेता है ,उसी के हाथों से झटके. ......................................................... अगर अंजाम शादी का ,ऐसा ही भयानक है, कुंवारी ही जिए लड़की ,कुंवारी ही बचे मरके. ........................................................... दिखी है ''शालिनी''को अब ,दुनिया में बर्बादी है , कोई पागल ही होगा अब ,मरे जो शादियां करके . ............................................................... शालिनी कौशिक     [कौशल]