संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

10 से 5 - कौन खरीदता शराब

चित्र
        यूपी में आज नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने घोषित किया ड्राई डे, आबकारी विभाग में अपर आयुक्त हरिश्चंद्र ने बताया कि आज ड्राई डे घोषित किया गया है, जिसके चलते शराब की दुकानों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पूरी तरह से बंद रखा जाएगा. इसके अलावा सरकारी भांग की दुकानें भी आज पूरी तरह से बंद रखी जाएंगी. अगर उत्तर प्रदेश सरकार के इस आदेश की गुणवत्ता की जांच की जाए तो इसे शून्य प्रभावी ही कहा जाएगा क्योंकि शराब आज के पुरुष समाज की एक आवश्यक आवश्यकता के रूप में जगह बना चुकी है और यह एक आम चलन बन चुका है कि गरीब और मजदूर वर्ग का व्यक्ति दिन भर मजदूरी करता है और शाम होते ही चल देता है शराब की दुकान की तरफ, मयखाने की शरण में, शाम मतलब 5 बजे के बाद और शराब की दुकानों और मयखाने के खुलने के समय के बारे में तो हमारे महान कवि डॉ हरिवंशराय बच्चन भी अपनी विश्व प्रसिद्ध रचना " मधुशाला" तक में इशारा कर कह गए हैं - "अंधकार है मधुविक्रेता, सुन्दर साकी शशिबाला किरण किरण में जो छलकाती जाम जुम्हाई का हाला, पीकर जिसको चेतनता खो लेने लगते हैं झपकी तारकदल से पीनेवाले, रात नहीं है, मधुशाला।।"  

नाजायज सम्बन्ध नारी सशक्तिकरण नहीं

चित्र
अभी अभी प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने पर महिला की मौत हो गई। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने महिला के पति सहित तीन लोगों को मौके से दबोच लिया है। महिला अपार्टमेंट में किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. महिला की उम्र करीब 30 साल थी और उसका नाम रितिका सिंह था. वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई। जिसका यह अंजाम सामने आया है.       यह केवल एक घटना नहीं है बल्कि आज ये रोजमर्रा की जिंदगी में अमल में आ चुकी है. नारी सशक्तिकरण के इस दौर में नारी शक्ति से भी ऊपर का स्वरुप धारण करती जा रही है. पहले कभी होते थे, या अब भी होते होंगे पुरुषों के विवाहेत्तर सम्बन्ध, पर अब स्त्रियों ने भी बाजी मारी है और रोशन किया है स्त्रियों का नाम भी विवाहेत्तर सम्बन्धों की गली में, आज समाज

द्रौपदी मुर्मू - महिलाओं का गौरव

चित्र
  आज भारत में बहुत परिवर्तन आये हैं. बहुत से परिवर्तन दुःखद हैं तो कुछ सुखद भी हैं और उन परिवर्तनों में सबसे बड़े परिवर्तन ये हैं कि आज भारत का वह समाज, जो हमेशा से हमारे आदिवासी समाज के अधिकार छीनने का कार्य करता था, आज वह उसे समाज में अग्रणी का अधिकार देने के लिए आगे आ रहा है और यही नहीं कि आदिवासी समाज को बल्कि आदिवासी समाज की महिला को देश का सर्वोच्च पद देने की तैयारी की जा रही है और वह भी उस दल द्वारा, जिसने कभी उच्च पद के लिए अपने दल की ही बहुत सी श्रेष्ठ व्यक्तित्व की धनी महिलाओं की अनदेखी की, वह भी मात्र इसलिए कि वे महिलाएं थी, पर आज ये परिवर्तन आ रहे हैं भले ही राजनीतिक लाभ लेने के लिए आ रहे हैं, किन्तु सुखद हैं क्योंकि इनसे सदियों से दबे कुचले आदिवासी समुदाय और महिलाओं को आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सुअवसर प्राप्त हो रहे हैं. एक संघर्षशील  महिला, आदिवासी समुदाय की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है और जहां तक आज संसद में और भारतीय राज्यों की विधानसभाओं में एनडीए का प्रतिनिधित्व है, द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष