संदेश

gopal kanda geetika sharma case लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

औलाद की कुर्बानियां न यूँ दी गयी होती

चित्र
   औलाद की कुर्बानियां न यूँ दी गयी होती .    शबनम का क़तरा थी मासूम अबलखा , वहशी दरिन्दे के वो चंगुल में फंस गयी . चाह थी मन में छू लूं आकाश मैं उड़कर , कट गए पर पिंजरे में उलझकर रह गयी .         थी अज़ीज़ सभी को घर की थी लाड़ली , अब्ज़ा की तरह पाला था माँ-बाप ने मिलकर . आई थी आंधी समझ लिया तन-परवर उन्होंने , तहक़ीक में तबाह्कुन वो निकल गयी .   महफूज़ समझते थे वे अजीज़ी का  फ़रदा     , तवज्जह नहीं देते थे तजवीज़ बड़ों की . जो कह गयी जा-ब-जा हमसे ये तवातुर , हर हवा साँस लेने के काबिल नहीं होती . जिन हाथों में खेली थी वो अफुल्ल तन्वी , जिन आँखों ने देखी थी अक्स-ए-अबादानी . खाली पड़े हैं हाथ अब बेजान से होकर , आँखें किन्ही अंजान अंधेरों में खो गयी . नादानी ये माँ-बाप की बच्चे हैं भुगतते , बाज़ार-ए-जहाँ में यूँ करिश्मे नहीं होते . न होती उन्हें  तुन्द्ही  छूने की फलक को , औलाद की कुर्बानियां न यूँ दी गयी होती . शब्दार्थ -अबलखा-एक चिड़िया ,अज़ीज़ -प्रिय ,अब्ज़ा -...