रुखसार-ए-सत्ता ने तुम्हें बीमार किया है .
ये राहें तुम्हें कभी तन्हा न मिलेंगीं , तुमने इन्हें फरेबों से गुलज़ार किया है . ताजिंदगी करते रहे हम खिदमतें जिनकी , फरफंद से अपने हमें बेजार किया है . कायम थी सल्तनत कभी इस घर में हमारी , मुख़्तार बना तुमको खुद लाचार किया है . करते कभी खुशामदें तुम बैठ हमारी , हमने ही तुम्हें सिर पे यूँ सवार किया है . एहसान फरामोश नहीं हम तेरे जैसे , बनेंगे हमसफ़र तेरे इकरार किया है . गुर्ग आशनाई से भरे भले रहें हो संग , रुखसार-ए-सत्ता ने तुम्हें बीमार किया है . फबती उड़ाए ''शालिनी''करतूतों पर इनकी , हमदर्दों को मुखौटों ने बेकार किया है . शब्दार्थ ;गुलज़ार-चहल-पहल वाला ,ताजिंदगी-आजीवन ,गुर्ग आशनाई -कपटपूर्ण मित्रता ,फबती उड़ाए -चुटकी लेना . शालिनी कौशिक [कौशल]