जाति और पार्टी दोनों शर्मिंदा मोदी से .
''मेरी जाति नीची लेकिन राजनीति नहीं .''कहकर मोदी ने भले ही राजनीति में एक और नयी चाल खेली हो किन्तु इस वक्तव्य के उच्चारण से उन्होंने जिस जाति से वे आते हैं उस जाति से जुड़े लोगो का सिर शर्म से नीचे किया है . मोदी जिस जाति से जुड़े हैं उसके बारे में बार बार मायावती जी के द्वारा पूछे जाने पर भी वे उल्लेख नहीं करते किन्तु प्रियंका गांधी के ''नीच राजनीति ''कथन में से अपनी पसंद का नीच शब्द उन्होंने चुना और उसका खूब उल्लेख कर सारे में अपनी जाति को नीच बताया जबकि आज न तो भारतीय संविधान में किसी भी जाति के लिए ऐसे किसी शब्द का कोई स्थान है और न ही जिन भगवान राम का अपनी सभा में पांच-पांच बार नाम लेकर वे वोट की राजनीति कर रहे हैं ,जो कि उनके अनुसार वे नहीं करते ,उनके जीवन में भी इस शब्द का कोई स्थान नहीं रहा .हमें याद है कि रामानंद सागर की रामायण देखते हुए जब हम उसमे श्री राम की वन आगमन की लीला देखते हैं तो उसमे भगवान राम सर्वप्रथम माता सीता ,भ्राता लक्ष्मण और मित्र निषाद राज गुह के साथ भरद्वाज मुनि के आश्रम में पहुँचते हैं और वहां आसन पर विराजते हैं ऐसे मे...