संदेश

gazal by shalini kaushik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'' न कोशिश ये कभी करना .''

दुखाऊँ दिल किसी का मैं -न कोशिश ये कभी करना , बहाऊँ आंसूं उसके मैं -न कोशिश ये कभी करना. नहीं ला सकते हो जब तुम किसी के जीवन में सुख चैन , करूँ महरूम फ़रहत से-न कोशिश ये कभी करना . चाहत जब किसी की तुम नहीं पूरी हो कर सकते , करो सब जो कहूं तुमसे-न कोशिश ये कभी करना . किसी के ख्वाबों को परवान नहीं हो तुम चढ़ा सकते , हक़ीकत इसको दिखलाऊँ-न कोशिश ये कभी करना . ज़िस्म में मुर्दे की जब तुम सांसे ला नहीं सकते , बनाऊं लाश जिंदा को-न कोशिश ये कभी करना . समझ लो '' शालिनी '' तुम ये कहे ये जिंदगी पैहम , तजुर्बें मेरे अपनाएं-न कोशिश ये कभी करना .                                   शालिनी कौशिक                                         [कौशल]

हिम्मतें दुश्वारियों में दोस्त बन जाएँगी .

चित्र
ज़िंदगी की मुश्किलें हर रोज़ आज़माएंगी , डरते-डरते गर जियेगा यूँ ही ज़ान जाएगी . .................................................................. इस जहाँ में कोई तेरा साथ देगा ही नहीं , यूँ डरेगा ,परछाई भी साथ छोड़ जाएगी . .............................................................. आये हैं तन्हा सभी जायेंगे तन्हा सभी , न समझ इस बार दुनिया तेरे साथ जाएगी . .............................................................. गम नहीं अपने मुकाबिल दुश्मनों को देख ले , मंज़िलें यूँ हर कदम पर नित नयी मिल जाएँगी . ................................................................. झेलकर हर बदजुबानी समझा रही ''शालिनी '', हिम्मतें दुश्वारियों में दोस्त बन जाएँगी . ..................................................... शालिनी कौशिक [कौशल ]

खादिम है तेरा खाविंद ,क्यूँ सिर चढ़े पड़ी हो .

क्यूँ खामखाह में ख़ाला,खारिश किये पड़ी हो , खादिम है तेरा खाविंद ,क्यूँ सिर चढ़े पड़ी हो . ………………………… ख़ातून की खातिर जो ,खामोश हर घड़ी में , खब्ती हो इस तरह से ,ये लट्ठ लिए पड़ी हो . .................................................. खिज़ाब लगा दिखते,खालू यूँ नौजवाँ से , खरखशा जवानी का ,किस्सा लिए पड़ी हो . .................................................. करते हैं खिदमतें वे ,दिन-रात लग तुम्हारी , फिर क्यूँ न मुस्कुराने की, जिद किये पड़ी हो . .................................................. करते खुशामदें हैं ,खुतबा पढ़ें तुम्हारी , खुशहाली में अपनी क्यूँ,खंजर दिए पड़ी हो . .................................................. खिलवत से दूर रहकर ,खिलक़त को बढ़के देखो , क्यूँ खैरियत की अपनी ,खिल्ली किये पड़ी हो . .................................................. ऐसे खाहाँ की खातिर ,रोज़े ये दुनिया रखती , पर खामख्याली में तुम ,खिसियाये हुए पड़ी हो . .................................................. खुद-इख़्तियार रखते ,खुसिया बरदार हैं फिर भी , खूबी को भूल उनकी ...

बढ़कर गले लगाती मुमताज़ मौत है .

चित्र
 दरिया-ए-जिंदगी की मंजिल मौत है , आगाज़-ए-जिंदगी की तकमील मौत है . ............................................................... बाजीगरी इन्सां करे या कर ले बंदगी , मुक़र्रर वक़्त पर मौजूद मौत है . ................................................................. बेवफा है जिंदगी न करना मौहब्बत , रफ्ता-रफ्ता ज़हर का अंजाम मौत है . ............................................................... महबूबा बावफ़ा है दिल के सदा करीब , बढ़कर गले लगाती मुमताज़ मौत है . ................................................................. महफूज़ नहीं इन्सां पहलू में जिंदगी के , मजरूह करे जिंदगी मरहम मौत है . ................................................................. करती नहीं है मसखरी न करती तअस्सुब, मनमौजी जिंदगी का तकब्बुर मौत है . ................................................................ ताज्जुब है फिर भी इन्सां भागे है इसी से , तकलीफ जिंदगी है आराम मौत है . ................................................................. तक़रीर नहीं सुनती न कर...

गुलाम हर किसी को समझें हैं मर्द सारे

चित्र
हर दौर पर उम्र में कैसर हैं मर्द सारे , गुलाम हर किसी को समझें हैं मर्द सारे . ''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''' बेटे का जन्म माथा माँ-बाप का उठाये , वारिस की जगह पूरी करते हैं मर्द सारे. ''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''' ख़िताब पाए और...

मौके -बेमौके ''शालिनी''ने भी कोशिश ये की है .

चित्र
बात न ये दिल्लगी की ,न खलिश की है , जिंदगी की हैसियत मौत की दासी की है . ................................................................... न कुछ लेकर आये हम ,न कुछ लेकर जायेंगें , फिर भी जमा खर्च में देह ज़ाया  की है . ..................................................................... पैदा किया किसी ने रहे साथ किसी के , रूहानी संबंधों की डोर हमसे बंधी है . ........................................................................ नाते नहीं होते हैं कभी पहले बाद में , खोया इन्हें तो रोने में आँखें तबाह की हैं. ................................................................... मौत के मुहं में समाती रोज़ दुनिया देखते , सोचते इस पर फ़तेह  हमने हासिल की है . ..................................................................... जिंदगी गले लगा कर मौत से भागें सभी , मौके -बेमौके ''शालिनी''ने भी कोशिश ये की है . ........................................................................... शालिनी कौशिक [कौशल ]

............................ज़रूरी तो नहीं .

चित्र
मुस्कुराना हर किसी के लिए , ज़रूरी तो नहीं , खिलखिलाना हर किसी के लिए , ज़रूरी तो नहीं , ज़िंदगी में जब भरे हों गम ही गम भूलकर हम जियें ऐसे ,ज़रूरी तो नहीं . ............................................................ ख्वाब देखा किये थे बचपन से , आज टूटकर हैं वे बिखरे हुए , उनकी कब्रों पे खड़े होकर हम तालियां मिल बजाएं ,ज़रूरी तो नहीं . ........................................................... कामयाबी की रखी हसरतें हमने , मेहनतें उस कदर नहीं कर सके , अपने हालात खुद ही बिगाड़े हैं आंसूं भी अब बहाएं ,ज़रूरी तो नहीं . ......................................................... दिल था अपना मासूम बच्चे सा , न समझा हमीं खता कर रहे , आज मौजें करी कल का सोचा नहीं अब भी परवाह करें ,ज़रूरी तो नहीं . ............................................................ रहते वक़्त कोई जब सोता रहे , हाथ आये मौके को खोता रहे , फिर तो रोना पड़े उसे उम्र-भर लापरवाह सब '' शालिनी'' से , ज़रूरी तो नहीं . शालिनी कौशिक     [कौशल ]

न कोशिश ये कभी करना -gazal

चित्र
न कोशिश ये कभी करना . दुखाऊँ दिल किसी का मैं -न कोशिश ये कभी करना , बहाऊँ आंसूं उसके मैं -न कोशिश ये कभी करना. नहीं ला सकते हो जब तुम किसी के जीवन में सुख चैन , करूँ महरूम फ़रहत से-न कोशिश ये कभी करना . चाहत जब किसी की तुम नहीं पूरी हो कर सकते , करो सब जो कहूं तुमसे-न कोशिश ये कभी करना . किसी के ख्वाबों को परवान नहीं हो तुम चढ़ा सकते , हक़ीकत इसको दिखलाऊँ-न कोशिश ये कभी करना . ज़िस्म में मुर्दे की जब तुम सांसे ला नहीं सकते , बनाऊं लाश जिंदा को-न कोशिश ये कभी करना . समझ लो '' शालिनी '' तुम ये कहे ये जिंदगी पैहम , तजुर्बें मेरे अपनाएं-न कोशिश ये कभी करना .                                   शालिनी कौशिक                                         [कौशल]

जिंदगी की हैसियत

चित्र
बात न ये दिल्लगी की ,न खलिश की है , जिंदगी की हैसियत मौत की दासी की है . ............................................................ न कुछ लेकर आये हम ,न कुछ लेकर जायेंगें , फिर भी जमा खर्च में देह ज़ाया  की है . ........................................................ पैदा किया किसी ने रहे साथ किसी के , रूहानी संबंधों की डोर हमसे बंधी है . ......................................................... . नाते नहीं होते हैं कभी पहले बाद में , खोया इन्हें तो रोने में आँखें तबाह की हैं. ................................................................ मौत के मुहं में समाती रोज़ दुनिया देखते , सोचते इस पर फ़तेह  हमने हासिल की है . ................................................................... जिंदगी गले लगा कर मौत से भागें सभी , मौके -बेमौके ''शालिनी''ने भी कोशिश ये की है . ............................................... शालिनी कौशिक  [कौशल ]

नहीं इंसान के वश में ,

चित्र
आंसू पीकर मुस्कुराना ,नहीं इंसान के वश में , ठोकर खाकर हँसते जाना ,नहीं इंसान के वश में . .......................................................................................... संभलने की कोशिशें लाख ,भले ही हम यहाँ कर लें , ज़ख्म की टीस को सहना ,नहीं इंसान के वश में . ................................................................................. कलेजा हो रहा छलनी ,फरेब देख अपनों के , मगर खुलकर ये सब कहना ,नहीं इंसान के वश में . ........................................................................... हमारे जज़्बातों से खेलना ,फितरत में है जिनकी , उन्हीं के जैसे हो जाना ,नहीं इंसान के वश में . ....................................................................... बहाये जा यूँ ही आंसू ,यही है किस्मत 'शालिनी ' कभी दुःख से निकल पाना ,नहीं इंसान के वश में . ............................................................... शालिनी कौशिक       [कौशल ]

जलजले इस ज़माने में फटे बिन रह नहीं सकते।

चित्र
अल्फ़ाज़ दिल की बेबसी को कह नहीं सकते , आंसू छिपकर आँखों में रह नहीं सकते। ....................................................................... गिरे हैं दिल पे आकर जब कभी हालात के पत्थर , तसल्ली प्यार के सौ बोल भी दे तब नहीं सकते। ....................................................................... नहीं लायक तो मानेंगें सभी इलज़ाम हम तेरे , कभी काबिल तुम्हारे झूठ को यूँ सह नहीं सकते। ....................................................................... तरक्की रोककर मेरी फतह पर अपनी न खुश हो , किसी दरिया को चट्टानें बांध यूँ रख नहीं सकते। ......................................................................... रहेगी कब तक दुनिया में दबाकर खुद को ''शालिनी '', जलजले इस ज़माने में फटे बिन रह नहीं सकते। शालिनी कौशिक     [कौशल ]

महज़ इज़ज़त है मर्दों की ,महज़ मर्दों में खुद्दारी ,

चित्र
  बहाने खुद बनाते हैं,हमें खामोश रखते हैं , बहाना बन नहीं पाये ,अकड़कर बात करते हैं . ....................................................... हुकुम देना है हक़ इनका ,हुकुम सुनना हमारा फ़र्ज़ , हुकुम मनवाने की ताकत ,पैर में साथ रखते हैं . ............................................................... मेहरबानी होती इनकी .मिले दो रोटी खाने को , मगर बदले में औरत के ,लहू से पेट भरते हैं . ............................................................... महज़ इज़ज़त है मर्दों की ,महज़ मर्दों में खुद्दारी , साँस तक औरत की अपने ,हाथ में बंद रखते हैं . ......................................................... पूछकर पढ़ती-लिखती हैं ,पूछकर आती-जाती हैं , इधर ये मर्द बिन पूछे ,इन्हीं पर शासन करते हैं . ........................................................ इशारा भी अगर कर दें ,कदम पीछे हटें उसके , खिलाफत खुलकर होने पर ,भी अपनी चाल चलते हैं . ................................................................... नहीं हम कर सकते हैं कुछ भी ,टूटकर कहती ''शालिनी '' बनाकर  जज़ब...

महबूबा यहाँ सबकी बस कुर्सी सियासत की ,

चित्र
फुरसत में तुम्हारा ही दीदार करते हैं , खुद से भी ज्यादा तुमको हम प्यार करते हैं।   अपनों से ज़ुदा होने की फ़िक्र है नहीं , तुम पर ही जान अपनी निसार करते हैं।  झुकती हमारी गर्दन तेरे ही दर पे आकर , हम तेरे आगे सिज़दा बार -बार करते हैं।  ये ज़िंदगी है कितनी हमको खबर नहीं है , पलकें बिछाके फिर भी इंतज़ार करते हैं।  बालों में है सफेदी ,न मुंह में दाँत कोई , खुद को तेरी कशिश में तैयार करते हैं।  महबूबा यहाँ सबकी बस कुर्सी सियासत की , पाने को धक्का -मुक्की और वार करते हैं।  ''शालिनी ''देखती है देखे अवाम सारी , बहरूपिये बन -ठन कर इज़हार करते हैं।  शालिनी कौशिक      [कौशल ]

सरज़मीन नीलाम करा रहे हैं ये

चित्र
  सरज़मीन नीलाम करा रहे हैं ये  सरफ़रोश बन दिखा रहे हैं ये , सरसब्ज़ मुल्क के बनने को सरबराह  सरगोशी खुले आम किये जा रहे हैं ये . .......................................... मैकश हैं गफलती में जिए जा रहे हैं ये  तसल्ली तमाशाइयों से पा रहे हैं ये , अवाम के जज़्बात की मज़हब से नज़दीकी  जरिया सियासी राह का बना रहे हैं ये . .......................................... ईमान में लेकर फरेब आ रहे हैं ये  मज़हब को सियासत में रँगे जा रहे हैं ये , वक़्त इंतखाब का अब आ रहा करीब  वोटें बनाने हमको चले आ रहे हैं ये . ..................................................... बेइंतहां आज़ादी यहाँ पा रहे हैं ये  इज़हार-ए-ख्यालात किये जा रहे हैं ये , ज़मीन अपने पैरों के नीचे खिसक रही  फिकरे मुख़ालिफ़ों पे कैसे जा रहे हैं ये . ................................................. फिरका-परस्त ताकतें उकसा रहे हैं ये  फिरंगी दुश्मनों से मिले जा रहे हैं ये , कुर्बानियां जो दे रहे हैं मुल्क की खातिर  उन्हीं को दाग-ए-मुल्क कहे जा रहे हैं ये . ................

इम्तिहान-ए-तहम्मुल लिए जा रहे हैं ये ,

चित्र
सरज़मीन नीलाम करा रहे हैं ये , सरफ़रोश बन दिखा रहे हैं ये , सरसब्ज़ मुल्क के बनने को सरबराह सरगोशी खुलेआम किये जा रहे हैं ये . .................................. मैकश हैं गफलती में जिए जा रहे हैं ये, तसल्ली तमाशाइयों से पा रहे हैं ये , अवाम के जज़्बात की मजहब से नज़दीकी जरिया सियासी राह का बना रहे हैं ये . ...................................................... ईमान में लेकर फरेब आ रहे हैं ये , मजहब को सियासत में रँगे जा रहे हैं ये , वक़्त इंतखाब का अब आ रहा करीब वोटें बनाने हमको चले आ रहे हैं ये . ..................................................... बेइंतहां आज़ादी यहाँ पा रहे हैं ये , इज़हारे-ख्यालात किये जा रहे हैं ये , ज़मीन अपने पैरों के नीचे खिसक रही फिकरे मुख़ालिफ़ों पे कसे जा रहे हैं ये . ............................................ फिरकापरस्त ताकतें उकसा रहे हैं ये , फिरंगी दुश्मनों से मिले जा रहे हैं ये , कुर्बानियां जो दे रहे हैं मुल्क की खातिर उन्हीं को दाग-ए-मुल्क कहे जा रहे हैं ये . ............................................. इम्तिहान-ए-तहम्मुल लिए जा रहे हैं ये , त...

ग़ज़ल-पहेली

चित्र
  सियासत से बचो इसकी ,करीब ऐसे दिन आये , छुरी घोपे जिन हाथों से ,उन्हीं को जोड़कर आये , महारत इसको हासिल है ,क़त्ल में और खुशामद में , संभल जाओ वतन वालो ,ये नेता जब नज़र आये . ......................................................... मुशफ़िक़ है मुआ ऐसा ,जल्लाद शरम खाये , मुस्कान से ये अपनी ,मुर्दा मुझे कर जाये , मौका परस्त ऐसा ,मेराज समझ मुझको , मैयत मेरी सजाकर ,मासूम बनकर आये . ................................................. जन्मा ये जिस जमीं पर ,उसपर ही ज़ुल्म ढाये , जमहूर के गले लग ,जेबें भी क़तर जाये , करता खुशामदें है ,पाने को तख़्त आज , पाये जो गद्दी ,गरदनों पे छुरी फेर जाये . .................................. फितरत से है तकसीमी ,तंगदिल ही नज़र आये , तजवीज़ ये बड़ों की ,बिल्कुल न समझ पाये , कितने ही वार करले ,कितना ही मुंह छुपाले , नेता या आम इंसां ,करनी से बच न पाये . ....................................... तरक्की की सभी मंज़िल ,हमारा मुल्क चढ़ जाये , मगर जिसकी ये मेहनत है ,उसे ये देख न पाये , ये चाहे बांटना हमको ,हिन्दू और मुसलमाँ में , भले इसकी सियासत से ,लहू का दरिया बह जाये ....