नारी शक्ति सिरमौर-कोई माने या न माने
''कुछ लोग वक़्त के सांचों में ढल जाते हैं , कुछ लोग वक़्त के सांचों को ही बदल जाते हैं , माना कि वक़्त माफ़ नहीं करता किसी को पर क्या कर लोगे उनका जो वक़्त से आगे निकल जाते हैं .'' नारी शक्ति को लेकर ये पंक्तियाँ एकदम सटीक उतरती हैं क्योंकि नारी शक्ति ही इस धरती पर एक ऐसी शक्ति है जिसने वक़्त के सांचों में ढलना तो सीखा ही सीखा उसने उन्हीं सांचों को बदलने का काम भी पूरे मनोयोग से किया और इसीलिए आज नारी शक्ति जो मुकाम दुनिया में हासिल कर चुकी है उसका मुकाबला करना या कहूं उसे किसीसे कमतर आंकना वक़्त के लिए भी सहज नहीं है . नारी शक्ति को हमारे इस समाज में हमेशा से सामान्य जन कहूं या विद्धवत जन कहूं सभी ने कमजोर आँका है ,कम बुद्धि आँका है ,यही नहीं ''औरतों की अक्ल घुटनो में होती है '' ऐसे ऐसे उपमान भी नारी के माथे धरे जाते हैं और ये नारी ही है जो सब कुछ सुन-सुनकर भी ''तू हर तरह से ज़ालिम मेरा सब्र आज़माले , तेरे हर सितम से मुझको नए हौसले मिले हैं .'' शेर की तर्ज़ पर अपनी धुन में लगी रहती है और कुछ न कुछ उपलब्धि हासिल करती रह...